Golden opportunity for youth, student camp organized on 24th April in district employment office…



Last Updated:May 04, 2025, 11:25 ISTजांजगीर-चांपा में 24 अप्रैल 2025 को बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार कैंप आयोजित होगा. शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड 50 सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव पदों पर भर्ती करेगी. शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं पास है.X

प्लेसमेंट कैंप हाइलाइट्स24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप होगा.10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए 50 सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव पद.इच्छुक उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ शामिल हों.जांजगीर-चांपा. बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे 03 बजे तक जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

प्लेसमेंट कैंप के संबंध में जिला रोजगार अधिकारी एम आर जायसवाल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं पास रखी गई है और कंपनी द्वारा वेतनमान 9500 रुपए से 30000 रुपए निर्धारित किया गया है. चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा.

इन दस्तावेज की पढ़ेगी जरूरतजिला रोजगार अधिकारी एम आर जायसवाल ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर 24 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते हैं.

अभ्यर्थी इस रोजगार कैंप में शामिल होने के लिए इन दस्तावेज की मूल प्रति और फोटोकॉपी लेकर प्लेसमेंट कैंप आ सकते हैं. 10वीं और 12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो.
Location :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomecareerबेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, यहां होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…



Source link

Leave a Comment