Gram Chikitsalay: घोटिया के गोविंद बने ‘सिपाही बाबा’, 27 दिन चली शूटिंग, अब ओटीटी पर दिखा गांव का दम!



ग्राम चिकित्सालय: राजनांदगांव जिले के दूरस्थ ग्राम घोटिया में रहने वाले ग्रामीण गोविंद ने अब ओटीटी की दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने चर्चित वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ में ‘सिपाही बाबा’ का किरदार निभाकर न सिर्फ अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि प्रतिभा सिर्फ शहरों में नहीं, गांव की गलियों में भी पलती है.

घोटिया बना शूटिंग हब, 27 दिनों तक चला कैमरा एक्शनयह वेब सीरीज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश और चिकित्सा सुविधाओं पर आधारित है, जिसकी शूटिंग डोंगरगढ़ ब्लॉक के गांव घोटिया में हुई. करीब 27 दिनों तक शूटिंग चली, जिसमें गांव के चौक-चौराहे, तालाब, सड़कों और दवाखानों को शूटिंग सेट में बदला गया.

डायरेक्टर और प्रोडक्शन टीम ने गांव के असली लोकेशन को बखूबी इस्तेमाल किया, जिससे सीरीज को एक नेचुरल और रियल टच मिला.

गोविंद बने ‘सिपाही बाबा’…गांव से ओटीटी तक का सफरगोविंद, जो पेशे से एक ग्रामीण हैं, वेब सीरीज में ‘सिपाही बाबा’ की भूमिका में नज़र आए. उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार कैमरे के सामने बंदूक चलाई, सिपाही की वर्दी पहनी और डायलॉग बोले. ये मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा था.

उन्होंने बताया कि गांव में शूटिंग से कई ग्रामीणों को रोजगार भी मिला और स्थानीय लोगों को भी कैमरे के पीछे और सामने काम करने का मौका मिला.

गांव की कहानी, गांव के लोग, ओटीटी पर हिटग्राम चिकित्सालय वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों को इसका ग्रामीण माहौल, लोकल बोली, और सच्चाई से जुड़ी स्क्रिप्ट खूब भा रही है.यह वेब सीरीज इस बात की मिसाल है कि गांवों में छुपी प्रतिभा को भी अगर सही मंच मिले, तो वह चमक उठती है.

ये भी पढ़ें: Content Creator: छोटे शहर की लड़की, बड़ा डिजिटल धमाका! इंस्टाग्राम से हर महीने ₹40,000 कमा रहीं हैं अर्पिता सिंह



Source link

Leave a Comment