Ground Report: तपती गर्मी में प्यास से परेशान लोग, नदारत है वाटर एटीएम, बिल्कुल खोखले निकले प्रशासन के दावे



Last Updated:May 05, 2025, 19:26 ISTGround Report: बिलासपुर के चकरभाठा शासकीय अस्पताल के पास लगा वाटर एटीएम बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोग पेयजल के लिए परेशान हैं. प्रशासन के दावे कागजों तक सीमित हैं.X

 चकरभाठा अस्पताल के पास वाटर एटीएम बना शोपीस, गर्मी में प्यास से भटक रहे लोग.हाइलाइट्सचकरभाठा अस्पताल के पास वाटर एटीएम बंद पड़ा है.स्थानीय लोग पेयजल के लिए परेशान हैं.प्रशासन के दावे कागजों तक सीमित हैं.बिलासपुर: गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में आम लोगों के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी एक बुनियादी जरूरत बन जाती है. बिलासपुर जिले के चकरभाठा शासकीय अस्पताल के पास लगे वाटर एटीएम को इसी उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन यह सुविधा अब केवल एक खंडहर बनकर रह गई है. यह वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़ा है और इसके आसपास कचरे का अंबार है. स्थानीय लोग और राहगीर पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

वाटर एटीएम पर लटका ताला, जगह-जगह से टूटी मशीनेंचकरभाठा स्थित शासकीय अस्पताल के सामने लगा वाटर एटीएम न केवल बंद है, बल्कि उसके ऊपर जंग लगे ताले और टूटी नल की टोटियां यह बयां कर रही हैं कि वर्षों से इसे नजरअंदाज किया गया है. यह मशीन अब एक कूड़ा घर जैसी स्थिति में पहुंच चुकी है.

एक रुपये में मिलने वाला पानी, अब महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहाजिस जगह पर पहले एक या दो रुपये में लोग ठंडा और साफ पानी प्राप्त कर सकते थे, वहां अब पानी खरीदना लोगों की मजबूरी बन गई है. राहगीर और आसपास के दुकानदार भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं.

स्थानीय प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों तक सीमितलोकल 18 की टीम द्वारा की गई जमीनी पड़ताल में प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए. नगर पालिका बोदरी द्वारा लगाए गए वाटर एटीएम कभी चालू ही नहीं किया गया, जबकि कागजों में इसका उद्घाटन और संचालन दर्ज है.

जनता की शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहींस्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. कभी एक नल लगाकर अस्थायी व्यवस्था की गई थी, जो अब काफी समय से बंद है.

नगर पालिका बोदरी का जवाबइस विषय में नगर पालिका बोदरी की सीएमओ भारतीय साहू ने बताया कि वाटर एटीएम को बनाने का कार्य रायपुर की एक कंपनी को सौंपा गया है और उसे पुनः चालू करने के लिए आवेदन भेजा गया है. उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही यह सुविधा बहाल की जाएगी.

लोगों की अपील: गर्मी में पेयजल की गंभीर समस्या पर हो ध्यानवहां मौजूद लोगों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि इस चिलचिलाती गर्मी में पेयजल की समस्या को प्राथमिकता देते हुए बंद पड़े वाटर एटीएम को तत्काल मरम्मत कर चालू किया जाए. उनका कहना है कि पहले यह सुविधा काफी उपयोगी थी, लेकिन अब यह केवल उपेक्षा का प्रतीक बनकर रह गई है.
Location :Bilaspur,Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhअस्पताल के पास वाटर एटीएम बना शोपीस, गर्मी में प्यास से तड़प रहे राहगीर



Source link

Leave a Comment