Last Updated:May 02, 2025, 23:27 ISTX
मुड़पार में जल संकट गहराया, लीलागर नदी सूखी, गांव में हाहाकार
title=मुड़पार में जल संकट गहराया, लीलागर नदी सूखी, गांव में हाहाकार />
मुड़पार में जल संकट गहराया, लीलागर नदी सूखी, गांव में हाहाकारबिलासपुर जिले के सीपत परिक्षेत्र के ग्राम मुड़पार में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है. गांव के 25 में से 23 हैंडपंप या तो सूख चुके हैं या खराब पड़े हैं. इस संकट को और भयावह बना रही है लीलागर नदी का पूरी तरह बंजर हो जाना. गर्मी की मार झेल रहे ग्रामीणों के सामने अब जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो मुड़पार की स्थिति अगले दो महीनों में और भयावह हो सकती है.
लीलागर नदी के सूखने से टूटी ग्रामीणों की उम्मीदगांव की जीवनरेखा कही जाने वाली लीलागर नदी इस बार भीषण गर्मी में पूरी तरह सूख चुकी है. पहले ग्रामीण जब हैंडपंप फेल होते थे, तो नदी के पानी से अपनी जरूरतें पूरी कर लेते थे, लेकिन अब नदी वीरान और बंजर नजर आ रही है.
23 हैंडपंप खराब, केवल 2 हैं चालू हालत में
मुड़पार के 25 में से केवल 2 हैंडपंप ही चालू हैं. जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण अधिकांश हैंडपंप बेकार हो चुके हैं. जिनके घरों में निजी बोरवेल हैं, वही आसपास के लोगों की मदद कर रहे हैं.
भूखे-प्यासे जानवरों की भी हालत खराब
गांव के पालतू और आवारा जानवर भी जल संकट से बुरी तरह प्रभावित हैं. पानी के अभाव में जानवरों के सामने भी जीवन संकट खड़ा हो गया है. पालतू पशु और जानवर पानी की तलाश में प्यासे इधर-उधर भटक रहे हैं.
ग्रामीण शिवचरण मन्नेवार ने बताया कि गांव में तीन तालाब है और 25 से भी अधिक हैंडपंप है, जिसमें से दो ही हैंडपंप से पानी निकल रहा है. जिससे उन्हें पेयजल के साथ ही साथ नहाने धोने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. उन्हें कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से कर चुके हैं फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.
पंच ने दिलाया भरोसा, जल्द होगी व्यवस्था
गांव के सरपंच दिलीप मननेवार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जलस्तर गिरा है और हैंडपंप सूख गए हैं. जल्द ही हैंडपंपों का गहरीकरण कराया जाएगा और ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.
Location :Bilaspur,Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhअंबिकापुर के मुड़पार में गहराया जल संकट, सूखी लीलागर नदी, मचा हाहाकार
Source link