नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम अरुण जेटली में आमने सामने होगी. गुजरात की टीम की हालत टूर्नामेंट में सबसे अच्छी है. वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं. दिल्ली और गुजरात की टीम जब पिछली बार 19 अप्रैल को भिड़ी थीं तो टाइटंस ने जोस बटलर की 54 गेंद पर 97 रन की पारी से 200 से अधिक के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की थी.
दिल्ली ने अपने पिछले पांच मैच में तीन गंवाए हैं और एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. धर्मशाला में दिल्ली का पिछला मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था जिसके बाद लीग को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था. दिल्ली की टीम अभी 11 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बाकी सेशन के लिए वापस नहीं लौटने का फैसला किया.
सुरेश रैना ने कर दी भविष्यवाणी, ये टीम जीत रही आईपीएल, कहा- उनके ड्रेसिंग रूम में…
गुजरात टाइटंस की टीम 11 मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है. जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा टीम से दोबारा जुड़ गए हैं. इंग्लैंड के बटलर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुजरात के लास्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन और बटलर की मौजूदगी में टाइटन्स का शीर्ष क्रम मजबूत है. ये सभी मौजूदा सत्र में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड- अक्षर पटेल (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान