Gujarat Titans to wear lavender jersey : गुजरात टाइटंस की कैंसर जागरूकता पहल, लैवेंडर जर्सी में खेलेंगे.



Last Updated:May 19, 2025, 19:01 ISTगुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई और कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी पहनने की मुहिम शुरू की. शुभमन गिल और बी. साई सुदर्शन ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया.गुजरात की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अगले मैच में लैवेंडर जर्सी में उतरेगीहाइलाइट्सगुजरात टाइटंस कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी पहनेंगे.शुभमन गिल और बी. साई सुदर्शन ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया.लखनऊ के खिलाफ मैच में 30 हजार लैवेंडर झंडे बांटे जाएंगे.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) की टीम खास मुहिम से जुड गई है. टीम के खिलाड़ी गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खास लैवेंडर जर्सी पहनेंगे. इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है. टीम की जर्सी का रंग बदलने के पीछे कैंसर के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने की तरफ बढ़ाया गया कदम है.

फ्रेंचाइजी टीम की तरफ से एक बयान में कहा, “लगातार तीसरे साल इस नई पहल को जारी रखते हुए, टाइटंस का उद्देश्य कैंसर रोगियों के लिए शुरुआती पहचान और गुणवत्तापूर्ण देखभाल की महत्वपूर्णता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खास होने वाला है क्योंकि गुजरात टाइटंस न केवल कैंसर सर्वाइवर्स और मरीजों के लिए खेलेंगे बल्कि इस उद्देश्य के लिए फैंस को एकजुट करने के लिए तीस हजार लैवेंडर झंडे और दस हजार लैवेंडर जर्सी भी बांटे जाएंगे.”

आईपीएल की तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं.

GT के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 विकेट की शानदार जीत में 93 रन की नाबाद पारी खेली. टॉप फॉर्म में चल रहे ओपनर बी. साई सुदर्शन के 108 नाबाद रन के साथ टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया. गिल ने कहा, “एक एथलीट के रूप में हम बदलाव को प्रभावित करने के लिए अपने मंच को पहचानते हैं. ये लैवेंडर जर्सी पहनना हमारे कैंसर योद्धाओं के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी दृढ़ता का सम्मान करने का हमारा तरीका है. हमें विश्वास है कि जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से, हम व्यक्तियों को उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने और एक ऐसे भविष्य में योगदान करने के लिए सशक्त बना सकते हैं जहां कैंसर अब एक भयानक दुश्मन न हो,”

Hunger for runs 🔢Special bond with Shubman Gill 🤝

Centurion Sai Sudharshan decodes his 𝙁𝙤𝙧𝙢𝙪𝙡𝙖 𝙛𝙤𝙧 𝙁𝙤𝙧𝙢 with Assistant Coach Parthiv Patel 💯
P.S- Do you think his routines are just routines or superstitions? 😉
🔽 Watch | #TATAIPL | #DCvGT | @sais_1509
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2025



Source link

Leave a Comment