gusse ko kam karne ke upay how to manage anger easy tips gussa kaise control kare।गुस्से पर नहीं, ग्रहों पर करें नियंत्रण! जानिए गुस्से की असली वजह और उसे शांत करने के उपाय, इस मंत्र का करें जाप



Gusse Ko Kam Karne Ke Upay : गुस्‍सा अगर बार-बार आता है, छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होता है या बात-बात पर रिश्‍ते खराब हो जाते हैं, तो समझिए यह सिर्फ आपकी आदत नहीं, बल्‍कि आपकी कुंडली से जुड़ा मामला भी हो सकता है. भोपाल निवासी ज्‍योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, कुछ ग्रहों की स्थिति कमजोर होने पर व्‍यक्ति जल्‍दी गुस्‍सा करता है और अपने आसपास के माहौल को खराब कर देता है. ऐसे में दोष दूसरों को देने की बजाय हमें अपने ग्रहों को सुधारने के उपाय अपनाने चाहिए.

कौन से ग्रह बढ़ाते हैं गुस्‍सा?

1. सूर्यसूर्य जब कमजोर होता है तो व्‍यक्ति में आत्‍मविश्‍वास की कमी आती है, पिता से संबंध खराब होते हैं और समाज में मान सम्‍मान घटता है. ये सब बातें गुस्‍से की जड़ बन जाती हैं.

उपाय–रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं.-रविवार को लाल रोटी बनाकर गाय को खिलाएं.-तांबे के बर्तन में पानी पीएं.

यह भी पढ़ें – किन्नरों को दान देने से बरसेगी बुधदेव की विशेष कृपा, बुधवार को करें ये 5 उपाय, आएगी सुख-शांति और समृद्धि

2. चंद्रमाचंद्रमा कमजोर होने पर मन बेचैन रहता है. चिंता, तनाव और मां से अनबन जैसे हालात बनते हैं. व्‍यक्ति बिना वजह गुस्‍सा करता है.

उपाय–चंद्रमा को ठंडा जल अर्पित करें.-सफेद मिठाई चढ़ाएं.-रात को रखे जल को सुबह पिएं.

3. मंगलमंगल सेहत, गुस्‍से और साहस का ग्रह है. यह कमजोर हो तो हाई बीपी, थकान और हर समय चिढ़ होती है.

उपाय–मंगलवार को व्रत रखें.-हनुमान चालीसा पढ़ें.-लाल चीजों का दान करें.

4. शनिशनि अगर अशांत हो तो छोटी बातों पर गुस्‍सा आता है और व्‍यक्ति बदले की भावना से भर जाता है.

उपाय–शनिवार को तेल चढ़ाएं-सुंदरकांड पढ़ें-जरूरतमंदों की मदद करें

5. राहुराहु मन में भ्रम पैदा करता है. जब यह बिगड़ता है तो गुस्‍सा बिना बात के आता है और व्‍यक्ति खुद को खोया खोया महसूस करता है.

उपाय–शिव पूजा करें-चंदन का तिलक लगाएं-दुर्गा चालीसा पढ़ें

गुस्‍से को शांत करने के साधारण उपाय

-सुबह उठकर धरती को प्रणाम करें.-एक घंटे तक चुप रहने की कोशिश करें.-नियमित योग और ध्‍यान करें.-रात में सोने से पहले दीपक जलाएं.-भोजन सोने से कम से कम 4 घंटे पहले कर लें.

यह भी पढ़ें – बुधवार के शुभ रंग: पहनें हरा और सफेद, जीवन में पाएं शांति और सकारात्मकता, मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद

मंत्र जाप से मन को कैसे शांत करें?

गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें –“ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.”

इसके अलावा अपने ईष्‍ट देव का जाप भी करें.अगर आप रोज इन उपायों को अपनाते हैं, तो गुस्‍से पर धीरे धीरे काबू पाया जा सकता है. यह बदलाव तुरंत नहीं आता, लेकिन कुछ हफ्तों में ही आप खुद को पहले से शांत महसूस करेंगे.



Source link

Leave a Comment