Last Updated:May 22, 2025, 09:32 ISTSuryakumar Yadav Harsha Bhogle Umbrella: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई. सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए. बुमराह और सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी की.बारिश होते ही हर्षा भोगले के पास छाता लेकर पहुंचे सूर्यकुमार यादवहाइलाइट्समैच प्रेजेंटेशन के दौरान अचानक होने लगी बारिशसूर्यकुमार यादव ने हर्षा भोगले के साथ शेयर किया छाताइस अद्भुत पल के बाद वानखेड़े स्टेडियम झूम उठानई दिल्ली: अपनी 44 गेंदों में 73 रन की नाबाद पारी के बूते मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आईपीएल 2025 में 21 मई की रात जब दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद सूर्या को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया तो उन्होंने ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले के लिए एक दिल छू लेने वाला काम किया.
दरअसल, बुधवार को मुंबई में भारी बारिश का अनुमान था, लेकिन पूरे मैच के दौरान शांत रहे बादल मुकाबला खत्म होने के बाद बरस ही पड़े. प्राइज सेरेमनी के दौरान सूर्यकुमार यादव के पास भले ही छाता था, लेकिन प्लेयर्स का इंटरव्यू लेने वाले हर्षा भोगले भीग रहे थे. हर्षा ने कहा कि शायद मैं यहां अकेला हूं, जिसके पास छाता नहीं है, बस फिर क्या था सूर्या ने हर्षा भोगले के साथ अपना छाता शेयर कर लिया.
Ever seen a post-match interview like this? ☂😉
P.S. – A special shoutout by @surya_14kumar for his POTM award 🫶💙#TATAIPL | #MIvDC | @mipaltan pic.twitter.com/BaVjhGSkix
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2025