Heritage: Korba’s Rani Mahal still tells the glorious story of landlordism



Last Updated:May 02, 2025, 23:32 ISTयह महल जमींदारी शासन की शान का प्रतीक है.महल में सुरंगनुमा तिजोरी बनी हुई है, जिसका लोहे का दरवाजा लंदन से मंगवाया गया था, जो उस समय की कारीगरी का अद्भुत नमूना है. इसके अलावा, महल के पीछे की तरफ एक पुराना कमरा …और पढ़ेंX

Image कोरबा. कोरबा जिला छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से पहले ही 1998 में अस्तित्व में आ चुका था. हर शहर और गांव की तरह कोरबा का भी अपना एक समृद्ध इतिहास है, जो इसकी उत्पत्ति और विकास की कहानी कहता है. कोरबा का इतिहास जमींदारी शासन से गहरा जुड़ा है, जिसने यहाँ 400 से भी अधिक वर्षों तक राज किया.उनके द्वारा स्थापित महल और धार्मिक स्थल आज भी औद्योगिक तीर्थ कोरबा की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विद्यमान हैं.

कोरबा के हृदय स्थल में खड़ा रानी महल आज भी अपनी गौरवशाली कहानी को बयां करता है. यह महल जमींदारी शासन की शान का प्रतीक है.महल में सुरंगनुमा तिजोरी बनी हुई है, जिसका लोहे का दरवाजा लंदन से मंगवाया गया था, जो उस समय की कारीगरी का अद्भुत नमूना है. इसके अलावा, महल के पीछे की तरफ एक पुराना कमरा है, जहाँ जाना सख्त मना है. दरवाजे पर लिखा है ”राजवंश के कुल देवता स्थान, इस तरफ पीठ करके बैठना सख्त मना है” यह स्थान आज भी राजवंश के प्रति सम्मान और आस्था का प्रतीक है.

पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शक हरि सिंह क्षत्रिय बताते हैं कि कोरबा जमींदारी के आठवीं पीढ़ी के जमींदार जोगेश्वर प्रसाद ने रानी महल का निर्माण 1914 में और रानी गेट का निर्माण 1913 में करवाया था. रानी महल आज शिक्षा का केंद्र बन चुका है, जहाँ कमला नेहरू महाविद्यालय और ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि विद्यालय संचालित हैं.

जोगेश्वर प्रसाद की मृत्यु के बाद, उनकी पत्नी और अंतिम शासक धनराज कुंवर ने रानी महल को 1971 में शिक्षा के लिए दान कर दिया था.उनका यह कदम क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान था.रानी महल न केवल कोरबा के इतिहास का साक्षी है, बल्कि शिक्षा के मंदिर के रूप में आज भी लोगों को ज्ञान प्रदान कर रहा है.यह महल जमींदारी शासन के गौरव और दान की भावना का एक जीवंत उदाहरण है.

रानी महल आज भी कोरबा की ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह आने वाली पीढ़ियों को कोरबा के समृद्ध अतीत से जोड़े रखने का कार्य कर रहा है.
Location :Korba,Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhधरोहर: कोरबा का रानी महल आज भी बयां करता है जमींदारी की गौरवशाली कहानी



Source link

Leave a Comment