How to get rid of laziness shani ko majboot karne aur alasya se chhutkara pane ke upay।आलस्य और संघर्ष से हैं परेशान? शनि दोष के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी तक़दीर, 5 उपाय दूर करेंगे कमजोरी और लाएं तरक्की



Alasya Dur Karne Ke Upay : हमारी जिंदगी में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं, जब हम बहुत मेहनत करने के बावजूद कोई न कोई सफलता हासिल नहीं कर पाते. हमें लगता है कि शायद कुछ सही नहीं चल रहा. ऐसा हो सकता है कि आपके जीवन में शनि का दोष हो, जिससे कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. शनि का प्रभाव आपके जीवन में आलस्य, कमजोरी, और संघर्ष ला सकता है. अगर आप हमेशा थके-थके रहते हैं, आलसी महसूस करते हैं और सामान्य कामों में भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो यह शनि के खराब प्रभाव का संकेत हो सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

शनि का प्रभाव और उसकी पहचानशनि का ग्रह हमारे जीवन में अनुशासन, कठिनाइयों और परिश्रम का प्रतीक माना जाता है. जब यह ग्रह कमजोर या पीड़ित होता है, तो हमें आलस्य और शारीरिक दर्द का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा, शनि दोष के कारण जीवन में बहुत से असफलताओं का सामना करना पड़ता है और कामों में निरंतर संघर्ष की स्थिति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें – साउथ वेस्ट में है पानी की टंकी? दिल का दुश्मन बन सकता है घर का ये कोना, जानिए कौन-सी दिशा है सबसे खतरनाक

अगर आपके जूते हमेशा पुराने या खराब होते हैं, काम में ढिलाई महसूस होती है, या किसी भी काम में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो इसका संकेत है कि शनि ग्रह आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है. ऐसे में शनि के दोष को शांत करने के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं.

शनि दोष के सुधार के उपाय1. लोहे का ध्यान रखें:अपने घर में लोहे के जंग लगे हुए सामान या किसी भी प्रकार का बर्बाद लोहे का सामान न रखें. इसे हटाना या नष्ट करना बेहतर होता है, क्योंकि यह शनि के खराब प्रभाव को बढ़ा सकता है.

2. जूते और चप्पलों का ध्यान रखें:जूते और चप्पलें हमेशा अच्छे और सुरक्षित रखें. इनका ध्यान रखना शनि के दोष को कम कर सकता है. अगर आपके पास पुराने और टूटे-फूटे जूते हैं, तो उन्हें बदलें.

3. लेबर की कद्र करें:जो लोग आपके लिए काम करते हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार रखें और उन्हें उचित मेहनताना दें. इन छोटे-छोटे उपायों से शनि के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

4. कर्मों में सुधार करें:आपके द्वारा किए गए कर्म ही आपकी तकदीर का निर्धारण करते हैं. अगर आप कर्मों में ईमानदारी और सही रास्ते पर चलेंगे, तो शनि का प्रभाव कम होगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

यह भी पढ़ें – बड़े मंगल से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय, और पाएं मनचाहा फल

5. ज्योतिषीय उपाय:अगर समस्या गंभीर हो, तो किसी ज्योतिषी से मिलकर शनि के उपायों को अपनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वे आपके जन्म कुंडली के अनुसार सही उपाय बता सकते हैं.



Source link

Leave a Comment