ILT20 डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी-20 का चौथा सीजन दो दिसंबर से शुरू होगा.



Last Updated:May 14, 2025, 16:06 ISTDP World ILT20 2025: डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (ILT 20) का चौथा सीजन दो दिसंबर से शुरू होगा और चार जनवरी 2026 तक चलेगा. पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने खिताब जीता था.ilt20 2025हाइलाइट्सILT20 का चौथा सीजन 2 दिसंबर से शुरू होगाअगले साल यानी चार जनवरी 2026 को फाइनलरसेल-नरेन सरीखे प्लेयर्स बढ़ा चुके लीग की रौनकनई दिल्ली: डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (ILT 20) का चौथा सीजन दो दिसंबर से शुरू होगा. आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की. यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी. आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है, लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी-20 विश्व कप होना है.

पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था. अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी-20 का चौथा सत्र यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद अल एतिहाद से शुरू होगा.’

अब क्रिकेट में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, बम-बारूद के चलते रोका गया था IPL-PSL, एक ही दिन से शुरुआत

पिछले सीजन में सैम करन, शाई होप, फजलहक फारूकी, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वॉर्नर और राशिद खान समेत कई स्टार खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

बीवी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलकर आ रहे थे विराट, अनजान शख्स ने की ऐसी हरकत, हैरान रह गए कोहली

ILT20 के चेयरमैन और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरोनी ने कहा, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि इंटरनेशनल लीग टी-20 सीजन-4 यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद-अल-एतिहाद – पर शुरू होगा, जो यूएई कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. छह टीम एकबार फिर 34 मैचों में एक-दूसरे से मुकाबला करने के लिए तैयार है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL के बीच इस T-20 टूर्नामेंट के चौथे सीजन का ऐलान, रसेल-नरेन दिखाते हैं दम



Source link

Leave a Comment