Last Updated:May 18, 2025, 18:01 ISTHome Vastu tips: घर बनवाने के लिए वैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष और फाल्गुन महीने शुभ माने जाते हैं. चैत्र, ज्येष्ठ, भाद्रपद, आश्विन, पौष और माघ में गृह निर्माण से बचना चाहिए.जानिए किन महीनों में घर बनवाना अधिक शुभ होता है. (Canva)हाइलाइट्सवैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष और फाल्गुन शुभ महीने हैं.चैत्र, ज्येष्ठ, भाद्रपद, आश्विन, पौष और माघ अशुभ माने जाते हैं.घर बनवाने से पहले ज्योतिष या वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें.Home Vastu tips: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो. इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं और जमीन खरीदते हैं. इसके बाद नया मकान बनवाने के बारे में सोंचते हैं. हालांकि, यह सपना कुछ लोगों का पूरा हो पाता है तो कुछ का अधूरा. कई बार ऐसा भी होता है कि घर बनाने के बाद भी लोग उसमें सुकून से नहीं रह पाते हैं. इसका एक बड़ा कारण घर का वास्तु ठीक न होना है. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो घर बनवाते समय महीने का ध्यान जरूर रखना चाहिए. क्योंकि, गलत माह में बना मकान भी कष्टकारी हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि घर बनवाने से पहले ज्योतिष या वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें. ऐसे में सवाल है कि आखिर घर किस महीने में बनवाना शुभ होता है? साल के किस महीने में मकान नहीं बनवाना चाहिए? जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
घर बनवाने के लिए सबसे शुभ महीने
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, सालभर के 12 महीनों में से पांच हिंदू महीनों को घर निर्माण शुरू करने के लिए शुभ माना गया है. ये महीने वैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष और फाल्गुन महीने हैं. मान्यता के अनुसार इन महीनों में गृहारम्भ करने से घर में हर तरह का सुख आता है. इनमें वैशाख महीने में गृहारम्भ करने से धन-धान्य, पुत्र व आरोग्य की प्राप्ति होती है.
किस महीने के क्या फायदे होंगे
श्रावण मास में गृहारम्भ पशु, धन व मित्रों में बढ़ोतरी करने वाला माना गया है. कार्तिक मास में नये घर का निर्माण पुत्र, स्वास्थ्य व धन की प्राप्ति करता है. मार्गशीर्ष मास में गृहारम्भ अच्छे भोजन व धन तथा फाल्गुन मास में गृहारम्भ धन तथा सुख की प्राप्ति के साथ वंश को बढ़ाने वाला कहा गया है. कुछ ग्रन्थों में गृहारम्भ के लिये आषाढ़ मास को भी शुभ माना गया है. हालांकि इस महीने में घर का निर्माण करना पशुओं का नाश करने वाला होता है.
किन महीनों में नहीं बनवाना चाहिए मकान
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में चैत्र, ज्येष्ठ, भाद्रपद, आश्विन, पौष और माघ महीने में गृह निर्माण की मनाही है. शास्त्रों के अनुसार चैत्र मास में गृहारम्भ करने से रोग और शोक की प्राप्ति होती है. ज्येष्ठ मास में गृहारम्भ परेशानी व मृत्यु कारक होता है. भाद्रमास में नया घर बनवाने से मित्रों में कमी, दरिद्रता व विनाश की आशंका होती है. आश्विन मास में गृहारम्भ परिवार में कलह व पत्नी का नाश करने वाला, पौष मास में चोरों का भय व माघ महीने में गृहारम्भ अग्नि का भय बढ़ाने वाला है. ऐसे में इन महीनों में गृहारम्भ से हमेशा बचना चाहिए.
homedharmHome Vastu: नया घर किस महीने में बनवाना अधिक शुभ? कौन से माह माने जाते अशुभ
Source link