ind vs eng shardul thakur I लीड्स के मैदान पर लॉर्ड कर सकते है वापसी, मैनेजमेंट की भारी डिमांड



Last Updated:May 23, 2025, 18:03 ISTआईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर के लिए एक बेहतरीन रणजी सीजन और आईपीएल में वापसी के बाद लीड्स में “लॉर्ड” के लिए भारत में वापसी करा सकता है. टीम मैनेजमेंट की डिमांड के बाद अब सबकी नजरें शार्दु…और पढ़ेंशार्दुल ठाकुर की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, टीम मैनेजमेंट को चाहिए सीमिंग ऑलराउंडर हाइलाइट्सशार्दुल ठाकुर की लीड्स में वापसी संभव है.टीम मैनेजमेंट की डिमांड से शार्दुल पर नजरें.शार्दुल का ऑल-इन अप्रोच उन्हें खास बनाता है.नई दिल्ली. कहते है जहां ताह वहीं राह होती है .कुछ महीने पहले की बात है शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल अनुबंध भी नहीं था. वह भारतीय चयनकर्ताओं की सोच से भी दूर थे. अब एक बेहतरीन रणजी सीजन और आईपीएल में वापसी के बाद लीड्स में “लॉर्ड” के लिए भारत में वापसी बहुत हद तक  संभव नजर आ रही है.

वह इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. न ही वह शुरू से ही आईपीएल का हिस्सा थे. रिकॉर्ड के लिए, शार्दुल ठाकुर नीलामी में अनसोल्ड रहे और उसके बाद मोहसिन खान के प्रतिस्थापन के रूप में एलएसजी द्वारा उन्हें चुना गया. देश के चहेते खिलाड़ी से लेकर टीम से बाहर किए जाने तक  शार्दुल ने सब कुछ देखा है.

लीड्स में लॉर्ड लौटेगा ?

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब इस ऑलराउंडर को टीम में नहीं चुना गया तो एक इंटरव्यू में शार्दुल ने कहा था कि उनको बुरा लगा जब मुझे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया. पहले दो दिनों तक, ऐसा लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है लेकिन फिर,मैंने खुद से पूछा कि क्या मैं वापस आकर फिर से कोशिश करना चाहता हूं या हार मान लेना चाहता हूं. मुझे अपना जवाब मिल गया, और तब से मैंने हर पल का आनंद लिया है . मंजिल तक पहुंचने के लिए  कड़ी मेहनत है जिसने उनके लिए काम किया है.  और अगर चीजें ठीक रहीं, तो यह मानने का हर कारण है कि वह 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते है.

शार्दुल को क्या अलग बनाता है?

सबसे पहले उनका ऑल-इन अप्रोच है. रणजी ट्रॉफी सीज़न में 35 से ज़्यादा विकेट लेने और कई शानदार पारियां खेलने  के बाद उ कहा था कि वो दोबारा से वापसी करने के लिए जान लगा रहे है. शार्दुल ने  खेल के सभी स्तरों पर पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है, और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वो फिर नहीं कर पाएंगे.  ठाकुर के पास गेंद को स्विंग कराने की कला  मौजूद हैं और अगर आप प्रक्रिया को सही तरीके से करते हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में आना तय है. एक कहावत है कि अगर आप प्रतिभाशाली हैं, तो मुंबई आपको खाली हाथ नहीं लौटने देती. इसलिए शार्दुल लगातार कठिन परिश्रम करते रहे और वो दोबारा से दरवाजे पर दस्तक दे रहे है.

शार्दुल का सफर 

शार्दुल की कहानी 2006 में शुरू हुई. स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट कोच दिनेश लाड कम से कम छह महीने से नरेंद्र ठाकुर नामक एक व्यक्ति को लगातार बुला रहे थे, लेकिन हर बार उनके प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया. नरेंद्र पालघर के एक सब्ज़ी किसान थे, जो मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर पश्चिमी लाइन पर एक ज़िला है. लाड ने ठाकुर के किशोर बेटे शार्दुल को एक अंतर-विद्यालय कार्यक्रम में प्रदर्शन करते देखा था और चाहते थे कि 14 वर्षीय शार्दुल उनके स्कूल में शामिल हो जाए. एक शाम, जब वह अपनी पत्नी दीपाली के साथ बैठे थे, लाड ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई आपत्ति होगी यदि वह युवा शार्दुल को उनके साथ घर में रहने दें. “यदि आपको लगता है कि ऐसा करना सही है, तो मुझे कोई समस्या नहीं है,” श्रीमती लाड का जवाब था. अगले ही पल, लाड फिर से नरेंद्र के साथ फोन पर थे, लेकिन इस बार उनके पास एक नया प्रस्ताव था.  “क्या आपको कोई आपत्ति नहीं होगी यदि शार्दुल मेरे घर पर रहे, स्वामी विवेकानंद में अध्ययन करे, और क्रिकेट कोचिंग ले?” उन्होंने पूछा यह लाड का आखिरी पासा था. नरेंद्र सहमत हो गए, और इस तरह शार्दुल का क्रिकेट का सफऱ शुरु हुआ जो जारी है. बस फैंस को इंतजार ठाकुर साहब को सफेद जर्सी में देखने का है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketOPINION: लीड्स के मैदान पर लॉर्ड कर सकते है वापसी, मैनेजमेंट की भारी डिमांड



Source link

Leave a Comment