India test team announcement Live: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका



Live nowLast Updated:May 23, 2025, 09:44 ISTIndia test team announcement Live Updates: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यह इंतजार इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि भारत को नया टेस्ट कैप्टन मिलने वाला है. जसप्रीत बुमराह- शुभमन गिल और केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने की रेस में हैं. India test team announcement Live Updates: भारतीय क्रिकेट पर इन दिनों दुनियाभर के फैंस की निगाहें लगी हुई हैं. इसकी दो वजह हैं. पहली आईपीएल 2025 और दूसरी भारतीय टेस्ट टीम. आईपीएल अपने पूरे शवाब पर है, जिसमें 6 टीमों का बोरियाबिस्तर बंध चुका है और 4 के बीच खिताबी जंग है. आईपीएल की इस खिताबी जंग के बीच ही भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान होना है, जिसके बारे में रोज नई-नई खबरें आ रही हैं.
खत्म होने वाला है भारतीय टेस्ट टीम का इंतजारIndia test team announcement Live Updates: नमस्कार. भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यह इंतजार इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि 12-13 साल में पहली बार ऐसा होगा कि विराट कोहली या रोहित शर्मा टीम में नहीं होंगे. कई और सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है. इस सबके अलावा अभी यह भी तय नहीं है कि टीम इंडिया का नया कप्तान कौन होगा.
Location :Delhi,Delhi,DelhihomeLive: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका



Source link

Leave a Comment