नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धूम मचाने वाले दो नौनिहालों का सिलेक्शन अंडर-19 भारतीय टीम में हुआ है. राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है. दोनों खिलाड़ी इससे पहले श्रीलंका में हुई अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे.
ऐसा है अंडर-19 टीम का कार्यक्रमअगले महीने इंग्लैंड दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम को 50 ओवर का अभ्यास मैच खेलना है. उसके बाद पांच मैच की यूथ वन-डे सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे.
भारत अंडर-19 टीम का कार्यक्रम
IPL के सबसे युवा शतकवीर हैं वैभव सूर्यवंशीवैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल के शानदार सीजन के बाद हुआ है. बिहार के समस्तीपुर का यह युवा खिलाड़ी आईपीएल में शतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनकर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था और पिछले महीने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में लगाया गया उनका शतक लीग का दूसरा सबसे तेज शतक भी था. उन्होंने बिहार के लिए पांच प्रथम श्रेणी मैच और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं, लेकिन इनमें से किसी भी मैच में शतक नहीं लगाया है. हालांकि सूर्यवंशी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में शतक बनाया था.
वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में इंट्री, इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ चयन, U-19 टीम का कप्तान बना चेन्नई सुपर किंग्स का खिलाड़ी
CSK से खुली म्हात्रे की किस्मतदूसरी ओर 17 साल के आयुष म्हात्रे ने अपने तीसरे ही आईपीएल मैच में 94 रन की पारी खेलकर हर किसी को हिला दिया था. आरसीबी के खिलाफ वह शतक से सिर्फ छह रन से चूक गए थे. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के इंजर्ड होकर बाहर होने के बाद म्हात्रे को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में साइन किया गया था. उनके नाम नौ प्रथम श्रेणी मैच और सात लिस्ट ए गेम हैं, जिसमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं.
एनान, अभिज्ञान और कौन-कौन?मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को म्हात्रे की जगह उपकप्तान बनाया गया है. एक और दिलचस्प चयन केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान का है, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. एनान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो यूथ टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए और उस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह को भी जगह मिली है, जो उस सीरीज में नौ विकेट लेकर भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे.
मेरा काम आसान हो जाता है… हार्दिक पंड्या ने किसके सिर बांधा मुंबई की IPL प्लेऑफ वाली जीत का सेहरा?
भारतीय U-19 स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)