Indian Cricket Team new test captain: चोट को मारो गोली, बुमराह को बनाओ कप्तान… महान भारतीय बल्लेबाज को जसप्रीत का फुल सपोर्ट



Last Updated:May 13, 2025, 18:02 ISTIndian Cricket Team new test captain: शुभमन गिल का भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनना तय है, लेकिन सुनील गावस्कर चाहते हैं कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह निभाएं.जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की मांगहाइलाइट्सजसप्रीत बुमराह को अगला टेस्ट कप्तान देखना चाहते हैं गावस्करबुमराह कप्तान होंगे तो पता होगा कि कब ब्रेक लेना है- गावस्कररोहित के संन्यास के बाद गिल को कप्तान बनाना चाहता है बीसीसीआईनई दिल्ली: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत अपना नया टेस्ट कप्तान खोज ही रहा था कि विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया. अब टीम के सामने इन दोनों दिग्गजों का रिप्लेसमेंट ढूंढने के साथ-साथ नया कप्तान चुनना भी एक चैलेंज है.

बुमराह को बनाओ कप्तानभारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाना चाहिए. लिटिल मास्टर ने बुमराह के चोटिल होने की चिंताओं को खारिज करते उन्हें भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया.

अब क्रिकेट में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, बम-बारूद के चलते रोका गया था IPL-PSL, एक ही दिन से शुरुआत

‘बुमराह आपका नंबर-1 गेंदबाज’उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए जसप्रीत बुमराह टीम का कप्तान होना चाहिए. अगर आप किसी और को नियुक्त करते हैं तो वे हमेशा बुमराह से एक अतिरिक्त ओवर चाहेंगे क्योंकि वह आपका नंबर एक गेंदबाज है. उसके पास किसी भी समय विकेट लेने में सक्षम है और ऐसे में आप हमेशा एक अतिरिक्त ओवर करना चाहते हैं.

क्या ये 5 युवा कर पाएंगे टीम इंडिया का उद्धार, कोहली-रोहित के संन्यास के बाद किन पर दारोमदार?

BCCI की पसंद नहीं बुमराह!गावस्कर ने कहा, ‘बुमराह अगर खुद कप्तान होंगे तो उन्हें पता होगा कि उन्हें कब ब्रेक लेना है. उन्हें अपने शरीर और वर्कलोड की जानकारी होगी.’ दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को किसी भी तरह के लीडरशिप रोल से दूर रखेगा क्योंकि उनके सभी टेस्ट मैच खेलने की संभावना बेहद कम है.

IPL 2025: कोलकाता से फाइनल शिफ्ट! चार वेन्यू में होंगे बचे 16 मैच, गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग की 5 बड़ी बातें

‘कोहली के संन्यास पर कोई हैरानी नहीं’सिर्फ बुमराह की कप्तानी पर ही नहीं बल्कि सुनील गावस्कर ने ये भी दावा किया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली शायद ही 2027 वनडे विश्व कप में खेल पाएंगे. भारत के पूर्व कप्तान गावस्कर कोहली के संन्यास के फैसले से हालांकि हैरान नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से बातचीत के बाद ही यह फैसला लिया होगा. उन्होंने इस बात की सराहना की कि वे अपनी शर्तों पर राष्ट्रीय टीम से अलग हुए.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketचोट को मारो गोली, बुमराह को बनाओ कप्तान… महान भारतीय बल्लेबाज का बयान



Source link

Leave a Comment