Indian test batting position number 4: गिल स्वाभाविक उम्मीदवार फिर ओपनिंग पर लटकेगी तलवार, विराट की जगह लेने के लिए नंबर-4 पर ये चार दावेदार



Last Updated:May 18, 2025, 19:01 ISTIND vs ENG: जब विराट कोहली ने चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर की जगह ली थी, तब की परिस्थितियां अलग थी. उस समय कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे विकल्प भी मौजूद थे. मगर अब हालात जुदा हैं.नंबर चार पर कौन सा बल्लेबाज लेगा विराट कोहली की जगहहाइलाइट्सविराट कोहली की जगह नंबर 4 पर खेलने के लिए कितने दावेदारशुभमन गिल स्वाभाविक उम्मीदवार, लेकिन नंबर तीन पर कौन?सरफराज खान, करुण नायर और केएल राहुल पर भी निगाहेंनई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम में नंबर चार की पोजिशन एक ऐतिहासिक जगह है. सचिन तेंदुलकर ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकों का अंबार लगाया तो उनके बाद विराट ने इस पोजिशन की जिम्मेदारी संभाली. 25,151 रन, 51 शतक और 36 साल की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी बिलकुल भी आसान टास्क नहीं है. शुभमन गिल चौथे नंबर पर खेलने के स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं, जो युवा ब्रिगेड में सबसे होनहार हैं. एक संभावित कप्तान और भविष्य के महान खिलाड़ी के रूप में वह इस प्रोफ़ाइल में फिट बैठते हैं.

चौथे नंबर के चक्कर में ‘तीसरे’ की पहेली उलझेगीफिलहाल तीसरे नंबर पर खेलने वाले गिल अगर चौथी पोजिशन पर शिफ्ट होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को उनका रिप्लेसमेंट भी तलाशना होगा. इस स्लॉट में भी विकल्प कम हैं. लेकिन अगर गिल तीसरे नंबर पर टिके रहते हैं, तो कोहली की जगह भरने के लिए टीम मैनेजमेंट को परेशानी होगी. चलिए नंबर चार के संभावित दावेदारों पर नजर डालते हैं.

लंबे लहराते बॉल और टाइट शॉर्ट्स… अनाया बांगड़ के करारे शॉट्स, लोग बोले- सिलेक्शन पक्का

1. शुभमन गिल: बॉक्स सीट परचौथी पोजिशन पर खेलने के लिए शुभमन गिल एक परफेक्ट विकल्प हैं, लेकिन यह फैसला इस बात पर भी निर्भर कर सकता है कि टीम प्रबंधन नंबर 3 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज ढूंढ पाता है या नहीं, जो गिल का पसंदीदा स्थान है.

2. केएल राहुल: आदर्श विकल्पअगर भारत के पास ओपनिंग के लिए कोई मजबूत दावेदार होता तो राहुल को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता था, लेकिन रोहित शर्मा के जाने के बाद से इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है. राहुल का अनुभव और इंग्लैंड में सफलता उन्हें ओपनिंग करने का मौका दे सकती है.

गपणति बप्पा मोरया! पत्नी संग मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरे से पहले खास पूजा

3. करुण नायर: ट्रंप कार्ड विकल्पइंडिया ए टीम के बाद अगर करुण नायर को मुख्य टीम में भी जगह मिलती है तो वह इस पोजिशन पर अपना दावा ठोक सकते हैं. वह टॉप-5 में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. अविश्वसनीय अनुभव के साथ घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म भी उनके साथ है.

4. सरफराज खान: बाहरी उम्मीदवारघरेलू क्रिकेट से टेस्ट क्रिकेट में उनकी एंट्री शानदार रही है. उनका टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन चौथे नंबर पर रहा है. मुंबई की टीम में यह उन्होंने इसी पोजिशन पर कई लंबी-लंबी पारियां खेली है. उन्हें बस चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के भरोसे की जरूरत है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketभारतीय टेस्ट टीम में विराट कोहली की जगह लेने के लिए नंबर-4 पर ये चार दावेदार



Source link

Leave a Comment