Last Updated:May 04, 2025, 20:25 ISTRiyan Parag 6 sixes in a row: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाए. पराग इसके बावजूद युवराज सिंह के उस क्लब में जगह नहीं बना सके, जिनके नाम लगातार छह छक्के दर्ज हैं. IPL 2925: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ लगातार 6 छक्के जड़े. (PTI) हाइलाइट्सरियान पराग ने केकेआर के खिलाफ लगातार 6 छक्के जड़े.राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 45 गेंद में 95 रन बनाए.पराग की शानदार पारी के बावजूद एक रन से हारी आरआर.नई दिल्ली. रियान पराग ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 45 गेंद में 95 रन बनाए. रियान पराग ने अपनी इस पारी में लगातार छह छक्के भी लगाए. हालांकि, रिकॉर्डबुक में उनके इन छक्कों को वह जगह नहीं मिली, जो लगातार 6 छक्के मारने वाले रवि शास्त्री से लेकर युवराज सिंह को हासिल है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.
आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का मुकाबला हुआ. केकेआर ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने इसके जवाब में एक समय 71 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. उसके सिर पर हार मंडरा रही थी लेकिन कप्तान रियान पराग को यह आसानी से मंजूर ना था. उन्होंने 45 गेंद में छह चौकों और 8 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए.
#RR put on a superb fight 👏
And it all started when their captain Riyan Parag shifted the gears with 6️⃣ sixes in a 𝗥𝗢𝗪!
Watch his brutal hitting ▶ https://t.co/cJgk1XSmEm #TATAIPL | #KKRvRR | @ParagRiyan pic.twitter.com/UCkPjMc0pl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025