Last Updated:May 23, 2025, 07:35 ISTIPL 2025: प्लेऑफ की लड़ाई खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग और दिलचस्प हो गई है. गुजरात टाइटंस पर लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत ने तो आरसीबी और पंजाब किंग्स को खुशी से उछलने का मौका दे दिया है. IPL 2025: गुजरात पर लखनऊ की जीत ने आरसीबी को खुश होने का मौका दे दिया है. (PTI) हाइलाइट्सलखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया.यह आईपीएल 2025 में गुजरात की तीसरी हार है.गुजरात की हार ने आरसीबी और पंजाब को खुश किया.नई दिल्ली. प्लेऑफ की लड़ाई खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 और दिलचस्प हो गई है. अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी 4 टीमों में टॉप-2 पर आने की जद्दोजहद है और नीचे वाली टीमें खेल बिगाड़ने का आनंद ले रही हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने गुरुवार को यही किया. ऋषभ पंत की टीम खुद तो प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन उसने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर उसका खेल भी काफी हद तक बिगाड़ दिया है. एलएसजी ने जब गुजरात को हराया तो उसके खिलाड़ियों से ज्यादा खुशी दो टीमों को हुई होगी. ये टीमें हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS). आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.
अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं. ये टीमें हैं गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस. अब इन चार टीमों में टॉप-2 पर पहुंचने की जंग चल रही है. टॉप-2 में रहने का फायदा यह होता है कि अगर वह प्लेऑफ में एक मैच हार जाए तो भी उसे फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलता है.
आरसीबी और पंजाब क्यों खुश हैं आईपीएल पॉइंट टेबल में आरसीबी के अभी 12 मैच से 17 अंक हैं. अगर वह अपने दोनों मैच जीत ले तो उसके 21 अंक हो जाएंगे, जो उसके टॉप-2 में आने की गारंटी होगी. आरसीबी को अभी सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स से मैच खेलने हैं. आरसीबी की तरह पंजाब किंग्स के भी अभी दो मैच बाकी हैं. उसके भी 17 अंक हैं. अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत ले तो उसके भी 17 अंक हो जाएंगे. उसे दिल्ली और मुंबई से मैच खेलना है. अगर आरसीबी और पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच जीत लें तो टॉप-2 में फिनिश करेंगे.
—- Polls module would be displayed here —-
मुंबई कर रही चमत्कार की उम्मीद आईपीएल पॉइंट टेबल में फिलहाल गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ पहले नंबर पर है. उसने अपने 13 मैच खेल लिए हैं. अब उसके पास एक ही मैच बाकी है. अगर वह अपना आखिरी मैच जीत ले तो 20 अंक तक पहुंच सकती है. गुजरात टाइटंस का आखिरी मैच चेन्नई सुपरकिंग्स से है, जिसमें वह जीत की दावेदार है. मुंबई इंडियंस के अभी 13 मैच से 16 अंक हैं. वह टॉप-2 में तभी आ सकती है जब अपना मैच जीते और गुजरात, पंजाब और आरसीबी अपने सारे मैच हारें. इसकी संभावना काफी कम है. इसलिए मुंबई के फैंस बस चमत्कार की उम्मीद ही कर सकते हैं.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,DelhihomecricketRCB ने लखनऊ को कहा थैंक्स, GT की हार से टॉप-2 की रेस में हुई सबसे आगे
Source link