Last Updated:May 23, 2025, 08:48 ISTगुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 202 रन बनाए. इसके बावजूद उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की चिंता बढ़ा दी है. IPL 2025: टॉस से पहले शुभमन गिल और ऋषभ पंत. नई दिल्ली. आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी गुजरात टाइटंस (GT) को गुरुवार को तब झटका लगा जब वह 200 से ज्यादा रन बनाकर भी हार गई. लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात की टीम को 33 रन से हराया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने विरोधी टीम को 15-20 रन अतिरिक्त बनाने दिए, जो हार की बड़ी वजह साबित हुई.
लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 235 रन का विशाल स्कोर बनाया. उसे इस स्कोर तक पहुंचाने में मिचेल मार्श की सबसे बड़ी भूमिका रही. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाए. वेस्टइंडीज के निकलस पूरन (27 गेंद में 56 रन) ने मिचेल मार्श का अच्छा साथ दिया. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. गुजरात के शाहरूख खान (57) और शेरफेन रदरफोर्ड (38) ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंद में 86 रन की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने आखिरी में बाजी संभाल ली. लखनऊ के लिए विलियम ओरूक ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. आयुष बडोनी ने आखिरी ओवर में 2 विकेट झटके. आवेश खान थोड़े महंगे रहे लेकिन उन्होंने 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अच्छा योगदान दिया.
IPL 2025: विराट की टीम ने लखनऊ को कहा थैंक्स, गुजरात की हार से टॉप-2 की रेस में सबसे आगे हो गई आरसीबी
मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमने 15-20 रन अतिरिक्त दिए. अगर हम उन्हें 210-220 पर रोक लेते तो बेहतर होता, यह बहुत बड़ा अंतर था.’ गिल से जब यह पूछा गया कि क्या पहले गेंदबाजी का फैसला सिर्फ प्लेऑफ से पहले चीजों को परखने के लिए किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है. हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं ले पाने से चीजें हाथ से निकल गईं. इसके चलते उन्होंने (लखनऊ) अगले 14 ओवर में 180 रन बनाए जो काफी अधिक थे.’
—- Polls module would be displayed here —-
गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बना लिए थे. तब उसे जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 50 रन चाहिए थे जो आईपीएल में बहुत मुश्किल नहीं माने जाते. इस स्थिति से मैच हारने पर शुभमन गिल ने कहा, ‘हम 17वें ओवर तक मैच में बने रहे. शाहरुख और रदरफोर्ड ने अच्छी बल्लेबाजी की. हालांकि, हमें मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिला. हम अगले मैच में लय वापस पाने की कोशिश करेंगे.’
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketहमने बॉलिंग अच्छी की पर विकेट… प्लेऑफ से पहले मिली हार ने बढ़ाई गिल की चिंता
Source link