Last Updated:May 14, 2025, 21:03 ISTदिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बचे हुए मैचों के लिए राहत की खबर है. इंडियन प्रीमियर लीग ने बुधवार को टीमों को टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए अपने साथ अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को …और पढ़ेंटीमों को मिलेगा वैकल्पिक रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की सुविधा हाइलाइट्सआईपीएल टीमों को वैकल्पिक खिलाड़ियों की स्वीकृति मिली.आईपीएल 2025 का फाइनल अब 3 जून को होगा.अस्थाई वैकल्पिक खिलाड़ी अगले वर्ष रिटेन नहीं होंगे.नई दिल्ली. जहां चाह वहीं राह होती है और इस कहावत को अमली जामा पहनते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए वो रास्ता निकाल लिया जिससे हर कप्तान के चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई. 17 मई से आईपीएल फिर से शुरु होना है और सारी टीमें अपने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर खासी परेशान थी जिसका हल अब आईपीएळ की गवर्निंग काउंसिल ने निकाल लिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग ने बुधवार को टीमों को टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए अपने साथ अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को जोड़ने की स्वीकृति दे दी क्योंकि प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव के बाद कुछ विदेशी खिलाड़ी अनुपलब्ध हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण पिछले सप्ताह आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था लेकिन संघर्ष विराम की घोषणा ने 17 मई को इसके फिर से शुरू होने का रास्ता खोल दिया गया.
क्या हैं वैकल्पिक खिलाड़ियों का नियम ?
पहले के शेड्यूल के अनुसार आईपीएल का फाइनल 25 मई को होना था लेकिन अब यह तीन जून को होगा जिससे राष्ट्रीय टीम से जुड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए इसमें खेलना मुश्किल हो जाएगा. कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से वापस नहीं आ रहे जबकि मौजूदा सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए ब्रिटेन में ही रहेंगे. मौजूद फ्रेंचाइजी को भेजे गए ईमेल में आईपीएल ने टीमों को अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को जोड़ने के विकल्प के बारे में सूचित किया.
आईपीएल ने कहा कि हमें आईपीएल 2025 को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा जिसके परिणामस्वरूप इसे 25 मई 2025 की पूर्व निर्धारित तिथि के बाद पूरा करना पड़ रहा है इसलिए हमने वैकल्पिक खिलाड़ी से जुड़े प्रावधानों का पुन: मूल्यांकन किया है. मेल में आगे लिखा है कि राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं या व्यक्तिगत कारणों या किसी चोट या बीमारी के कारण कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को देखते हुए इस टूर्नामेंट के समापन तक अस्थाई तौर पर वैकल्पिक खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जाएगी. आईपीएल ने ये भी साफ किया कि यह निर्णय इस शर्त के अधीन है कि इस बिंदु से आगे लिए गए अस्थायी वैकल्पिक खिलाड़ी अगले वर्ष में रिटेन किए जाने के पात्र नहीं होंगे. आईपीएल खिलाड़ी नियम 2025-27 के अनुसार खिलाड़ियों के चोटिल या बीमार होने पर उनकी जगह नया खिलाड़ी लाया जा सकता है, बशर्ते कि चोट या बीमारी उस सत्र में संबंधित टीम के 12वें लीग मैच के दौरान या उससे पहले हुई हो.
—- Polls module would be displayed here —-
किन टीमों को नए बदलाव का होगा फायदा ?
पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी उनके चार विदेशी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर है. दरअसल,भारत-पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. अब इनमें से कई खिलाड़ी तो वापस लौट आए हैं, लेकिन कई अब भी नहीं आए हैं. इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब किंग्स की टीम में देखनें को मिला है क्योकि उसके चार अहम विदेशी खिलाड़ी अब तक भारत नहीं लौटें हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 17 मई को आरसीबी के विरुद्ध है. ये केकेआर के लिए करो या मरो वाला मैच है, इस मैच में हारी तो कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. केकेआर के अधिकतर प्लेयर्स बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच बेंगलुरु पहुंचे जाएंगे. वेस्टइंडीज प्लेयर्स सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल और टीम के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो दुबई में हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अपने देश लौट चले गए थे.
साउथ अफ्रीका के एनरिक नोर्टजे मालदीव में हैं, वह भी बेंगलुरु में केकेआर में शामिल होंगे. दिल्ली के अब बचे हुए मैच महत्वपूर्ण है, उसे दोनों मैच जीतने हैं. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने इस सीजन दिल्ली को कई करीबी मैचों में जिताया है. स्टार्क का भारत लौटना मुश्किल है. सलामी बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर-मैकगर्क की वापसी को लेकर भी संदेह है. उनके बाकी विदेशी खिलाड़ियों के फ्रैंचाइज़ से जुड़ने की उम्मीद है. टेस्ट टीम का हिस्सा ट्रिस्टन स्टब्स लीग चरण के मैचों के बाद उपलब्ध नहीं होंगे.शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अंक तालिका में सबसे ऊपर है, इसमें टीम के विदेशी प्लेयर्स का भी अहम योगदान रहा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी, कागिसो रबाडा का भारत लौटना मुश्किल है. साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को 26 मई से पहले लौटने को कहा है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: अक्षर पटेल की परेशानी दूर, धोनी के चेहरे पर लौटा नूर
Source link