IPL 2025 Final Narendra Modi Stadium Ahmedabad: कोलकाता से शिफ्ट होकर अहमदाबाद में हो सकता है फाइनल



Last Updated:May 13, 2025, 19:53 ISTIPL 2025: पहले इस सीजन का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डंस में होना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसे दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद से शिफ्ट किया जा सकता है.आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद में ट्रांसफर हो सकता है.हाइलाइट्सIPL 2025 के सबसे बड़े बदलाव के लिए हो जाइए तैयारअगले चंद दिनों में BCCI कर सकती है नए प्लान की घोषणाप्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद-मुंबई में होगीनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक फाइनल और पहले दो प्लेऑफ – क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के वेन्यू की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जानकारों की माने तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को क्वालीफायर-2 और फाइनल की मेजबानी के लिए चुना जा चुका है, जो क्रमशः 1 और 3 जून को होंगे. 16 फरवरी यानी आज से लगभग तीन महीने पहले जब आईपीएल 2025 का शेड्यूल आया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि पूरे कार्यक्रम में इतने बदलाव होंगे.

पहले कोलकाता में होना था फाइनलक्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अगर मौसम के पूर्वानुमान गलत साबित होते हैं तो योजनाएं बदल सकती हैं, क्योंकि प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा नहीं करने का मुख्य कारण मौसम है. पहले इस सीजन का फाइनल मैच कोलकाता में होना था. बोर्ड शेड्यूल फाइनल करने से पहले देशभर में मानसून की गतिविधियों पर नजर रख रहा है. हालांकि, उम्मीद है कि अभी अहमदाबाद में जून की शुरुआत में बारिश की संभावना नहीं है.

IPL 2025: कोलकाता से फाइनल शिफ्ट! चार वेन्यू में होंगे बचे 16 मैच, गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग की 5 बड़ी बातें

मौसम के चलते तय नहीं हो पा रहे वेन्यूपहले दो प्लेऑफ मैच के लिए मुंबई एक संभावित विकल्प बना हुआ है, लेकिन आखिरी फैसला मानसून के आगमन पर निर्भर करेगा. मुंबई में हाल ही में भारी बारिश हुई थी और तब से मौसम बेईमान बना हुआ है. इस बारे में बीसीसीआई जल्द ही निर्णय ले सकता है. अगर उत्तर भारत के स्थल जैसे दिल्ली, जयपुर या लखनऊ पर बारिश का असर नहीं पड़ता है तो बोर्ड इनमें से किसी एक को चुन सकता है.

अब क्रिकेट में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, बम-बारूद के चलते रोका गया था IPL-PSL, एक ही दिन से शुरुआत

युद्ध जैसे हालातों के बीच कई बड़े बदलावमोहाली और धर्मशाला को हाल ही में सीमा विवाद के कारण बाहर कर दिया गया, जिससे पंजाब किंग्स के लिए जयपुर नया बेस बनाया गया, जहां वे अपने बचे हुए घरेलू मैच खेलेंगे. कोलकाता अप्रत्याशित मौसम का सामना कर रहा है इसलिए आखिरी दो मैच ईडन गार्डंंस से दूर शिफ्ट किए गए हैं. वैसे भी KKR ने अपने सभी घरेलू मैच पहले ही कोलकाता में खेल लिए थे.

आपको बताना जरूरी हो जाता है कि आईपीएल 17 मई को फिर से शुरू हो रहा है और अब बचे कुल 17 मैच को मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर जैसे छह शहरों में किया जाएगा.

Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025 का सबसे बड़ा बदलाव, 90 दिन पहले किसी ने नहीं सोचा था, ऐसा हो जाएगा



Source link

Leave a Comment