IPL 2025 hardik trent boult mi I हार्दिक के चेहरे पर लौटी हंसी, वो लौट रहा है



Last Updated:May 14, 2025, 16:22 ISTआईपीएल सीजन 18 में मुंबई इंडियंस की शानदार वापसी में अहम किरदार निभाने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बचे हुए मैचों के लिए वापसी का टिकट ले चुके है. इस सीजन में पावर प्ले के दौरान टॉप आर्डर के बल्ल…और पढ़ेंट्रैंट बोल्ट की वापसी से मुंबई इंडियंस के कप्तान के चेहरे पर लौटी हंसी हाइलाइट्सट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2025 के बचे मैचों के लिए लौटेंगे.मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे.बोल्ट की वापसी से कप्तान हार्दिक पंड्या को राहत मिलेगी.नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने सीजन 18 में जिस तरह से वापसी की और लगातार 6 मैच जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया उसका एक अहम किरदार वापसी का टिकट कटवा चुका है. इसी वजह से मुंबई इंडियंस बड़ी राहत महसूस कर रहा है और कप्तान के चेहरे पर हंसी लौट आई है क्योंकि उसके हाथ में गेंद हो तो बल्लेबाजों को रन बनाने का रास्ता ढूढना पड़ता है. बात हो रही है ट्रेंट बोल्ट की.

मेगा नीलामी में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट लीग के एक सप्ताह के निलंबित होने के बाद घर वापस आ गए थे. आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रही मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने बचे हुए दोनों लीग चरण के मैच जीतने होंगे. बोल्ट ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए भारत लौटने का फैसला किया है।

बोल्ट का सीजन 18 में रहा है बोलबाला 

3 साल के अंतराल के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2025 में अब तक 12 मैचों में 14.05 के स्ट्राइक रेट और 19.88 की औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं. हैदराबाद के खिलाफ बोल्ट ने 26 रन देकर 4 विकेट लिया और उनको मैन आप द मैच से सम्मानित किया गया.  मुंबई इंडियंस का सामना 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा और उसके बाद 26 मई को पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी. बोल्ट ने इस सीजन में दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के लिए अहम भूमिका निभाई है. बोल्ट की उपलब्धता से MI को काफ़ी फ़ायदा होगा क्योंकि नई गेंद के शुरुआत में वो विकेट निकालने में माहिर है और इस सीजन में कई बार बोल्ट ने अपने पहले ओवर में ओपनर्स को आउट किया है.

—- Polls module would be displayed here —-

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में हो सकती है परेशानी

बोल्ट का मुंबई टीम के साथ जुड़ना खुशखबरी है तो कई खिलाड़ियों का प्लेआफ में चले जाना बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है .  IPL 2025 के प्लेऑफ़ के समय ओपनर रेयान रिकलेटन और कॉर्बिन बॉश को खो देंगे. यह बताना उचित है कि क्रिकेट दक्षिण अफ़्रीका ने WTC फ़ाइनल स्क्वॉड में चुने गए अपने 20 खिलाड़ियों में से 8 को 26 मई तक वापस आने को कहा है. इसका मतलब है कि वे प्लेऑफ़ से चूक जाएँगे. बॉश और रिकलेटन के अलावा, विल जैक्स के भी IPL 2025 के फिर से शुरू होने पर MI के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है. इसका कारण यह है कि उन्हें वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ आगामी सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है. IPL 2025 में हिस्सा लेने वाले सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी ग्रुप स्टेज समाप्त होने के बाद अपनी-अपनी टीमों को छोड़ देंगे. IPL 2025 17 मई को फिर से शुरू होगा. प्लेऑफ़ 29 मई से 1 जून के बीच होने वाले हैं, इसके बाद 3 जून को फ़ाइनल होगा.  एक बात तो साफ है कि आईपीएल जब दोबारा शुरु होगा तो कई कप्तानों का सिरदर्द खास तौर पर बढ़ जाएगा जो अभी तक बैलेंस टीम के साथ खेल रहे थे और अब अचानक उनको नए सिरे से टीम के कांबिनेशन के बारे में सोचना पड़ेगा.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: हार्दिक के चेहरे पर लौटी हंसी, वो लौट रहा है



Source link

Leave a Comment