IPL 2025 Kuldeep Yadav threatened umpire VIDEO | अगर अंपायर कॉल आया तो पेलूंगा बहुत, कुलदीप यादव ने धमकाया



Last Updated:May 19, 2025, 20:04 ISTIPL 2025 Kuldeep Yadav threatened umpire: आईपीएल में युवा खिलाड़ियों को छोटी-छोटी बातों पर सजा मिल जाती है लेकिन बड़े खिलाड़ी अंपायर को धमकाकर भी बच निकलते हैं. ना तो अंपायर और ना ही मैच रेफरी उन पर कोई कार्रवा…और पढ़ेंविकेट लेने का जश्न मनाते कुलदीप यादव. नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सबने देखा कि छोटी-छोटी बातों पर खिलाड़ियों को सजा हुई. दिग्वेश राठी ने जब नोटबुक सेलिबेशन की तो उनका अंदाज मैच रेफरी को अखर गया. उन पर जुर्माना लगा दिया गया. वह भी लगातार दो मैचों में. लेकिन इसी आईपीएल में कुलदीप यादव ने अंपायर को बीच मैदान पर धमकाया तो किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगा. इससे आईपीएल और बीसीसीआई के दोहरा रवैया सामने आने लगा है.

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में ऐसा वाक्या देखने को मिला जो हैरान करने वाला था. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 199 रन बनाए. गुजरात टाइटंस ने इसके जवाब में बिना विकेट गंवाए 205 रन बनाकर मैच जीत लिया. गुजरात ने इस जीत से प्लेऑफ में जगह भी बना ली.

ऑपरेशन सिंदूर के समय PoK में फंस गए थे मोईन अली के घरवाले, जहां हमला हुआ उससे कुछ ही दूरी पर…

अंपायर कॉल आया तो पेलूंगा बहुत…गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान कुलदीप यादव, अंपायर केयूर केलकर पर ऐसा भड़के कि धमकी ही देने लगे. यह मामला 8वें ओवर का है. कुलदीप यादव की गुगली पर साई सुदर्शन चकमा खा गए. गेंद पैड पर लगी. कुलदीप ने जोरदार अपील की, जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया. कुलदीप यादव ने तुरंत कप्तान अक्षर पटेल से डीआरएस लेने के लिए कहा. इससे पहले कि रीप्ले आता और टीवी अंपायर कोई फैसला सुनाता, कुलदीप सीधे अंपायर के पास जा पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘अगर अंपायर कॉल आया तो पेलूंगा बहुत. बता रहा हूं. ऐसा नहीं होता भाई फ्लैट विकेट पर…’ अंपायर इस दौरा हंसते रहे जैसे वे इस मामले को बस टालना चाहते हों.

अगर अंपायर कॉल आया तो पेलूँगा बहुत बता रहा।दब गया जो कुलदीप तो कुलदीप कौन कहेगा रे।😂 pic.twitter.com/lqnJOvfLK8

— Risky Yadav (@riskyyadav41) May 19, 2025





Source link

Leave a Comment