Last Updated:May 22, 2025, 18:51 ISTबुधवार को जब मुंबई इंडियंस डीसी के खिलाफ तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब सूर्यकुमार यादव की 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी ने टीम को मैच विजयी 180 रनों तक पहुंचाया. इसके अलावा,नमन धीर की 8 गेंदों पर …और पढ़ेंमुंबई इंडियंस को मिला पोलॉर्ड जैसा मैच फिनिशरहाइलाइट्सनमन धीर ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाए.नमन धीर ने पोलार्ड के मार्गदर्शन में सुधार किया.सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने अंतिम 2 ओवर में 48 रन जोड़े.नई दिल्ली. टी-20 फॉर्मेट में जितनी अहम पहली 36 गेंद होती है उतनी ही अहम अंतिम की 24 गेंदें होती है. ज्यादातर हम पहले 6 ओवर में रन बनाने वाले की वाह वाह करते है पर बहुत कम ऐसा होता है जब अंतिम 4 ओवर खेलने वाले को हम उसका क्रेडिट दे. मैच फिनिशर टीम का प्रमुख खिलाड़ी माना जाता है और इसीलिए टीमें ऐसे खिलाड़ी की खोज में रहती है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की खोज लगता है खत्म हो गई है क्योंकि उनको मिल चुका है एक वीर नाम नमन धीर.
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नमन धीर जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. 2024 आईपीएल के मैचों में नमन ने 140 रन बनाए थे और 5 विकेट भी लिए. 2025 में वो बेहतर तैयारी के साथ आए और नतीजा आप सबके सामने है.
नमन धीर, MI के नए वीर
नमन धीर ने दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए और सूर्यकुमार यादव के साथ अंतिम 2 ओवर में 48 रन जोड़े. नमन को MI के लिए नए फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है, नमन की सफलता देखकर कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि वह कोच कीरोन पोलार्ड के साथ पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं, जो अपने समय में एक विनाशकारी बल्लेबाज थे. नमन धीर के रिकॉर्ड पर एक नज़र डालने से ही सब कुछ पता चल जाता है – 13 मैचों में उन्होंने 182 के स्ट्राइक-रेट और 37 की औसत से निचले क्रम में 186 रन बनाए हैं. नमन ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि वो चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहे थे. हम गेंद को ताकत से मारने के बजाय टाइम करने की कोशिश कर रहे थे. नमन ने बताया कि वो हर दिन नेट्स में यही अभ्यास करते हैं. मैं इस बारे में हर दिन पॉली से बात करता हूं. इससे मुझे बहुत मदद मिली. पॉली और हार्दिक भाई से बात करने से मुझे बहुत मदद मिली. सूर्या और तिलक की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी. गेंद थोड़ी घूम रही थी. विकेट धीमा था.
2 ओवर में 48 रन
8वें ओवर तक मुंबई ने पांच विकेट पर महज़ 132 रन बनाए थे. एक छोर पर सूर्यकुमार यादव 35 गेंद पर 45 रन बना कर खेल रहे थे. उनके साथ थे नमन धीर.19वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़ा और अगली गेंद पर सिंगल लिया. इसके बाद नमन धीर ने अगली चार गेंदों पर 4, 6, 6, 4 रन जमाए. इस ओवर में 27 रन बने और स्कोर 132 से 159 पहुंच गया. सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर में दो चौके, दो छक्के के सहारे 21 रन जुटाए.सूर्य कुमार यादव ने अंतिम दो ओवरों में खेले गए 8 गेंदों पर 28 रन बनाए तो नमन धीर ने इस दौरान 4 गेंदों पर 20 रन जमा दिए.
पोलार्ड के प्लान पर किया काम
युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव का श्रेय निश्चित रूप से पोलार्ड को श्रेय दिया, जिन्होंने इस प्रारूप में 700 से अधिक खेल खेले हैं. धीर ने बताया कि पोली के पास बहुत अनुभव है. उन्होंने करीब 700 खेल खेले हैं. वह मुझे गेंदबाजों की ताकत और कमजोरियों के बारे में बताते हैं. हम गेंदबाजों के वीडियो भी खूब देखते हैं. उसी के अनुसार मैं योजना बनाता हूँ. कभी-कभी मैं इसे अंजाम दे पाता हूँ, कभी-कभी नहीं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: MI को मिल गया है नया वीर, हार्दिक खुशी से गदगद हैं
Source link