IPL 2025 Mumbai match shift: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर ने आईपीएल में बदलावों पर जताई नाराजगी.



नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी आईपीएल में हो रहे बदलावों से नाखुश हैं. शायद यही कारण है कि दोनों टीम ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने अपनी शिकायत रखी है. दोनों ही टीम की अपनी अलग-अलग परेशानी है. चलिए समझते हैं क्या है पूरा मामला?

आज का मैच शिफ्ट करने की अपीलदिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के सह मालिक पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई से अपील की है कि आज मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच को मुंबई से बाहर कराया जाए. उन्होंने मैच की अहमियत और शहर में भारी बेमौसम बारिश के कारण जारी किए गए येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए ये रिक्वेस्ट की है.

कभी जमकर करता था दारू पार्टी, चार महीने से टच नहीं की शराब, भारत के लिए बेन स्टोक्स की खास तैयारी

पुराने बदलावों का दिया हवालाईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार जिंदल ने बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र में शेड्यूल में बदलाव का जिक्र किया है, जिसके तहत बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच को लखनऊ में कराया गया था.

लेटर में क्या लिखा?पार्थ जिंदल ने लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा. हम पिछले छह दिनों से जानते आ रहे हैं कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.’

तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा… IPL में अभिषेक-दिग्वेश की हुई लड़ाई, राजीव शुक्ला को बीच में आना पड़ा

साउथ इंडिया में भी बारिशबेमौसम मानसून के कारण देश के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मौसम हाल ही में अच्छा नहीं रहा है. बेंगलुरु में आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हैदराबाद में बारिश हो रही है और इसलिए यहां आयोजन करना पहले से ही संभव नहीं था.

Mumbai Weather MI vs DC: अगर मुंबई में बारिश से रद्द हुआ मैच तो किसे फायदा, क्या MI कर जाएगी क्वालीफाई या दिल्ली को फायदा

आज मैच होना क्यों अहम है?दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 13 अंक हैं और अगर वे अपने आखिरी दो मैच जीत जाते हैं तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. मगर आज हारते ही उनका खेल खत्म हो जाएगा. अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस के 15 अंक हो जाएंगे और कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे और अगर मुंबई इंडियंस अपने आखिरी लीग राउंड मैच में पंजाब किंग्स को हरा देती है, तो पंजाब और दिल्ली के बीच आखिरी मैच सिर्फ फॉर्मिलिटी ही रह जाएगा.

केकेआर मैनेजमेंट क्यों नाखुश है?आईपीएल ने लीग राउंड के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए मैच के दौरान में बारिश के कारण खोए समय की भरपाई के लिए अतिरिक्त 60 मिनट जोड़ने का नियम बनाया है. यानी टोटल 120 मिनट एक्सट्रा, पहले ये समय 60 मिनट ही था. यानी एक घंटे के बाद ओवर कटने शुरू हो जाते थे. इसके बाद केकेआर ने नाराजगी जताई है क्योंकि उन्होंने भी बीसीसीआई को नियमों में स्थिरता की उम्मीद करते हुए पत्र लिखा था. बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ केकेआर का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, जिससे दोनों टीम को बराबर अंक मिले थे और केकेआर टूर्नामेंट से बाहर हो गया, लेकिन केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के मेल के अनुसार, अगर अतिरिक्त 60 मिनट उपलब्ध होते, तो 5-5 ओवर का मैच संभव हो सकता था.

फाइनल भी कोलकाता से शिफ्ट होना तयअहमदाबाद को तीन जून को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल सहित दूसरे क्वालीफायर की मेजबानी मिल सकती है जबकि मुल्लांपुर के शुरुआती दो प्ले ऑफ की इस महीने मेजबानी करने की संभावना है. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद और कोलकाता को प्ले ऑफ की मेजबानी करनी थी. लेकिन भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण इवेंट को एक हफ्ते के लिए स्थगित किए जाने के बाद आईपीएल कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा.



Source link

Leave a Comment