IPL 2025 New Date Announced | आईपीएल 2025: 17 मई से शुरू, फाइनल 3 जून को होगा



Last Updated:May 12, 2025, 22:46 ISTIPL 2025 New Date Announced: आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से हो रही है. आईपीएल को भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था.आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से हो रही है.हाइलाइट्सआईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से होगी.फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा.कुल 17 मैच 6 स्थानों पर खेले जाएंगे.नई दिल्ली. आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से हो रही है.  आईपीएल को भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था. फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि टाटा आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा.

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, बोर्ड ने शेष सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. 17 मई 2025 से शुरू होकर 3 जून 2025 को फाइनल के साथ 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे.

प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल:

क्वालीफायर 1 – 29 मई

एलिमिनेटर – 30 मई

क्वालीफायर 2 – 1 जून

फाइनल – 3 जून

अपडेट जारी है…

Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025 New Date: 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, पहला मैच किसका?



Source link

Leave a Comment