IPL 2025 playoff qualification chances for all the 10 teams। गुजरात टाइटंस1 जीत से पहुंच जाएगा आईपीएल के प्लेऑफ में.



Last Updated:May 03, 2025, 16:13 ISTआईपीएल का आधे से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है. मौजूद लीग में 51 मैच खेले जा चुके हैं यानी 70 प्रतिशत से ज्यादा मैच लीग के खेले जा चुके हैं. लेकिन अभी तक किसी भी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. 52वें …और पढ़ेंआईपीएल के सभी 10 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस इस प्रकार हैं.हाइलाइट्सगुजरात टाइटंस को एक जीत दर्ज करते मिल जाएगा प्लेऑफ का टिकट कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने के आठ प्रतिशत चांस है सीएसके और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं नई दिल्ली. आईपीएल के मौजूदा सीजन में 51 मैच खेले जा चुके हैं. लीग के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होना है. इस सीजन 70 प्रतिशत से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. लेकिन फिर भी 10 टीमों से किसी ने भी अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. इस समय गुजरात टाइटंटस प्लेऑफ में एंट्री के बहुत करीब है. उसके पास टॉप 2 में भी जगह बनाने का सुनहरा मौका है. टॉप 2 में फिनिश करने वाली टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं. बेशक वो क्वालीफायर 1 में चूक जाए.

इस आईपीएल से दो टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स है. पंजाब किंग्स के हाथों हार के बाद सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. सीएसके के टूर्नामेंट से बाहर होने के एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स का अभियान भी इस आईपीएल में खत्म हो गया. मैथेमेटिकली अब 8 टीमों के बीच टॉप फोर में पहुंचने की जंग है. हालांकि इनमें से भी तीन टीमों को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर माना जा सकता है.लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास ज्वॉइंट रूप से प्लेऑफ में पहुंचने के 20% चांस है. इससे तस्वीर और भी साफ हो जाती है. इनमें से किसी भी एक फ्रेंचाइजी से एक भी हार आईपीएल 2025 में खेल को वहीं खत्म कर देगी.

3 खिलाड़ी, जो चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स में हो सकते हैं शामिल, तीनों हैं वर्ल्ड क्रिकेट के धुरंधर ऑलराउंडर

दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक तक पहुंच सकती हैदिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स एक रोचक स्थिति में है. उन्होंने अपने पहले 6 मैचों में से 5 जीत के साथ अभियान की शुरुआत की. एक समय पर उनके पास क्वालीफ़ाई करने का लगभग 86% मौका था।.हालांकि अब यह केवल 52% है. ऐसा इसलिए है क्योंकि वे अपने पिछले 4 मुकाबलों में से 3 हारकर पटरी से उतर गई है. वे अभी भी 18 या 20 अंक तक पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स को बाकी बचे मैचों में दमदार खेल दिखाना होगा.

इन टीमों के एक पैर नॉकआउट में हैंमौजूदा समय में लीग की चार बेस्ट टीमें गुजरात गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स हैं. पंजाब किंग्स (70%) को छोड़कर बाकी तीनों फ्रैचाइजी के पास क्वालीफाई करने का 80% से ज्यादा चांस है. जिसका मतलब है कि उनका एक पैर पहले से ही नॉकआउट चरण में है.

गुजरात टाइटंस 1 जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगागुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत की. उसको अब एक जीत की दरकार है.आरसीबी के लिए भी ऐसा ही है. मुंबई के लिए यह दो हिस्सों का टूर्नामेंट रहा है. उनकी शुरुआत बहुत खराब रही. उन्होंने अपने पहले 5 मैचों में से 4 मैच गंवाए. लेकिन नई दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स पर उनकी आश्चर्यजनक जीत के बाद से मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया है.और लगातार छह मैच जीते हैं.
Location :New Delhi,Delhihomecricketमुंबई इंडियंस के 81 पर्सेंट, तो केकेआर के 8% प्लेऑफ में पहुंचने के हैं चांस



Source link

Leave a Comment