IPL 2025 Playoffs Scenarios How Can Mumbai Indians and Delhi Capitals Qualify| दिल्ली कैपिटल्स से हारकर भी प्लेऑफ खेल सकती है मुंबई इंडियंस, जानिए कैसे



Last Updated:May 20, 2025, 18:25 ISTIPL 2025 Playoffs Scenarios: आईपीएल प्लेऑफ के नजरिए से अब तक का सबसे अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. अगर मुंबई यह मैच जीती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी….और पढ़ेंरोहित शर्मा के विकेट का जश्न मनाती दिल्ली कैपिटल्स की टीम. (PTI) हाइलाइट्समुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बेहद अहम.मुंबई इंडियंस जीती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.दिल्ली कैपिटल्स से हारकर भी प्लेऑफ खेल सकती है मुंबई.IPL 2025 Playoffs Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का अब तक का सबसे अहम मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है. अगर मुंबई की टीम दिल्ली को हराती है तो प्लेऑफ की सारी लड़ाई यहीं पर खत्म हो जाएगी. ऐसा होने पर मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और दिल्ली के सपने चकनाचूर हो जाएंगे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स जीते तब क्या होगा. क्या तब वह क्वालीफाई कर जाएगी या क्या तब मुंबई इंडियंस रेस से बाहर हो जाएगी. आए ऐसे सवालों के जवाब जानते हैं.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ का समीकरण समझने से पहले पॉइंट टेबल पर नजर डाल लेते हैं. गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ पहले नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं. बेहतर रनरेट के चलते आरसीबी दूसरे और पंजाब तीसरे नंबर पर है. ये तीनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में मुकाबला है. लीग की बाकी छह टीमें इस रेस से बाहर हो चुकी हैं.

IPL 2025: ऋषभ पंत का 1 रन लखनऊ को 20 लाख में पड़ रहा, अब संजीव गोयनका को याद आ रहे होंगे केएल राहुल

OPINION: अंपायरों को खुलेआम धमका रहे खिलाड़ी, पर ना BCCI को परेशानी और ना मैच रेफरी… देखें VIDEO

मुंबई इंडियंस को चाहिए एक जीतमुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के तीन संभावित परिणाम हैं और तीनों की प्लेऑफ के नजरिए से बड़ी अहमियत है. अगर मुंबई इंडियंस यह मैच जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

मुंबई को हराने से खुलेगा दिल्ली का रास्ता अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हराती है तो वह प्लेऑफ की रेस में आगे निकल जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स के जीतने पर उसके 15 अंक हो जाएंगे, जो मुंबई इंडियंस (14) से ज्यादा होंगे. इसके बाद इन दोनों टीमों के एक-एक मैच बाकी रहेंगे. अगर दिल्ली की टीम मुंबई को हराने के बाद अगला मैच भी जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

दिल्ली जीती तो पंजाब से मुकाबला होगा अहम अगर मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार जाए तो उसके 14 अंक ही रह जाएंगे. ऐसा होने पर दिल्ली 15 अंक लेकर आगे निकल जाएगी. लेकिन दिल्ली से हारकर भी मुंबई प्लेऑफ खेल सकती है. इसके लिए उसे अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स को हराना होगा. फिर उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे.

—- Polls module would be displayed here —-

अगर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बारिश या किसी और कारण से रद्द हो जाता है तो दोनों के बीच एक-एक अंक बंट जाएंगे. ऐसा होने पर मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक हो जाएंगे. इस तरह मुंबई और दिल्ली के आखिरी मैच से तय होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ खेलेगी. अगर मुंबई जीती तो दिल्ली का रास्ता बंद हो जाएगा.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketमुंबई इंडियंस रेस में आगे, दिल्ली से हारकर भी खेल सकती है प्लेऑफ, जानिए कैसे



Source link

Leave a Comment