IPL 2025 Playoffs venue : अहमदाबाद में फाइनल, पंजाब में प्लेऑफ की मेजबानी-Reports



Last Updated:May 20, 2025, 17:31 ISTIPL 2025 Playoffs venue आईपीएल 2025 को युद्ध जैसे हालात के कारण एक हफ्ते के लिए रोका गया था. अब इसे फिर से शुरू किया गया है. पहले दोनों प्लेऑफ की मेजबानी पंजाब को दी जा सकती है. फाइनल अहमदाबाद में होगा. प्लेऑफ …और पढ़ेंपंजाब किंग्स को मिल सकती है आईपीएल प्लेऑफ की मेजबानी हाइलाइट्सपंजाब को दो प्लेऑफ मैचों की मेजबानी मिल सकती है.फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंची.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसा हालात की वजह से एक हफ्ते के लिए रोकने का फैसला लिया गया था. अब दोबारा से इसे शुरू कर दिया गया है लेकिन क्वालीफायर और फाइनल की जगह तय नहीं हुई. खबरों की माने तो पंजाब को दो प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिल सकती है जबकि फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Cricbuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़, पंजाब में मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम को मौजूदा आईपीएल सीजन के पहले दो प्लेऑफ मैचों की मेजबानी दिए जाने पर विचार किया जा रहा है. IPL गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक टूर्नामेंट के अगले स्टेज के स्थानों की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्लेऑफ मैचों की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2025 प्लेऑफ से बाहर

आईपीएल के संशोधित शेड्यूल की घोषणा के बाद बताया गया कि प्लेऑफ 29 मई से शुरू होगा और फाइनल 3 जून को होगा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अहमदाबाद IPL 2025 का फाइनल मैच होस्ट करेगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ बैठकों में इस पर चर्चा की थी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी कर सकता है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ कब खेलेगी भारतीय टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

मुल्लांपुर को मेजबानी के लिए इसलिए विचार किया जा रहा है क्योंकि भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. जिससे पंजाब के इस शहर को मेजबानी का मौका मिल सकता है. फिलहाल लीग स्टेज में नौ मैच बचे हैं जिसके बाद ध्यान प्लेऑफ पर लगाया जाएगा. 9 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को बीसीसीआई ने स्थगित करने का फैसला लिया था. 17 मई को इसे दोबारा शुरू किया गया. 27 मई तक लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे.

प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार में से तीन टीमों के नाम का फैसला हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें पहले ही टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आखिरी स्थान के लिए लड़ रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

क्वालिफायर 1 – 29 मईएलिमिनेटर – 30 मईक्वालिफायर 2 – 1 जूनफाइनल – 3 जून
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL Playoffs मुकाबलों की मेजबानी पर आई बड़ी खबर, फाइनल अहमदाबाद में होगा



Source link

Leave a Comment