ipl 2025 RCB vs CSK Virat Kohli Most sixes records | विराट कोहली हैं असली सिक्सर किंग, आईपीएल में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे रोहित-धोनी छू नहीं सकते



Last Updated:May 03, 2025, 21:47 ISTIPL 2025 RCB vs CSK: विराट कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 62 रन बनाए. कोहली ने इसके साथ ही छक्के लगाने के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ 33 गेंद में 62 रन बनाए. हाइलाइट्सविराट कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 62 रन बनाए.किंग कोहली ने 33 गेंद की अपनी इस पारी में 5 छक्के लगाए.कोहली एक टीम के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटर बने.नई दिल्ली. आईपीएल में जब भी बड़े-बड़े छक्के लगाने की बात होती है तो रोहित शर्मा, एमएस धोनी का नाम पहले आता है. विदेशी स्टार्स में क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स याद आते हैं. विराट कोहली का नाम ऐसे जिक्र में शायद ही कभी किया जाता है. लेकिन विराट ने आईपीएल में छक्के लगाने का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे रोहित शायद ही कभी छू पाएं. धोनी की पहुंच से भी यह मीलों दूर है. विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1146 रन बनाए हैं.

विराट कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शनिवार को 33 गेंद में 62 रन की पारी खेली. किंग कोहली ने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए. कोहली इसके साथ ही एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बैटर बन गए हैं. कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 305 छक्के लगा दिए हैं.

क्रिस गेल दूसरे और रोहित तीसरे नंबर परक्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 263 छक्के लगाए हैं. गेल एक टीम से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे, कायरन पोलार्ड चौथे और एमएस धोनी पांचवें नंबर पर हैं. रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 262, पोलार्ड ने मुंबई के लिए ही 258 और धोनी ने सीएसके के लिए 257 छक्के जमाए हैं.

एक मैदान पर सबसे अधिक छक्के विराट कोहली ने एक मैदान पर सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 152 छक्के लगाए हैं. एक मैदान पर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी विराट कोहली के बाद क्रिस गेल ही आते हैं. उन्होंने बेंगलुरू में 151 और मीरपुर (ढाका) में 138 छक्के लगाए हैं. एलेक्स हेल्स नॉटिंघम में 135 छक्के लगाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 122 छक्के लगाए हैं. वे एक मैदान पर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketकोहली हैं असली सिक्सर किंग, आईपीएल में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे रोहित छू नहीं…



Source link

Leave a Comment