Last Updated:May 15, 2025, 15:16 ISTIPL 2025 South African player: पहले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर्स प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब 3 जून तक आईपीएल में रहेंगे. अब इसे सत्ता की ताकत कहिए या अन्य क्रिकेट बोर्ड से बीसीसीआई के अच्छे संबंध.आईपीएल के साउथ अफ्रीकी प्लेयरहाइलाइट्सदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, IPL के चलते लिया U-टर्न3 मई के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियां शुरू करेगापहले अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक वापस स्वदेश लौटने कहा थानई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों के लिए अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक आईपीएल से लौटने का फरमान सुनाने वाले साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा यू-टर्न लिया है. अब साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए 3 जून से अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे.
अब इसे सत्ता की ताकत कहिए या अन्य क्रिकेट बोर्ड से बीसीसीआई के अच्छे संबंध, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग और उसके रोमांच के लिए ये फैसला स्वागत योग्य है. आईपीएल का फाइनल 3 जून को होना है, यानी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टूर्नामेंट फिनिश करने के बाद ही स्वदेश लौटेंगे.
बीवी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलकर आ रहे थे विराट, अनजान शख्स ने की ऐसी हरकत, हैरान रह गए कोहली
बीसीसीआई ने 12 मई को पुष्टि की थी कि आईपीएल 17 मई को दोबारा शुरू होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 3 जून को होगा. इससे दक्षिण अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुश्किल में पड़ गए थे क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून को लॉर्ड्स में शुरू होने वाला है.
IPL: आपने मैक्सवेल से शादी नहीं की इसलिए वो… अपने बारे में अनाप-शनाप सुनते ही भड़क गईं प्रीति जिंटा
इन आठ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को फायदा- कागिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स), रेयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस), कॉर्बिन बॉश (एमआई), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स) और वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) को 11 जून से लंदन में शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए प्रोटियाज टीम में शामिल किया गया है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketBCCI ने दिखाई ताकत… अब पूरा IPL खेलकर ही लौटेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी
Source link