Last Updated:May 22, 2025, 15:55 ISTप्लेआफ मुकाबलों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अपने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए टिम सीफर्ट को टीम के साथ जोड़ा है. जैकब बीथल इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने के लिए जल्दी ही स्वदेश रवाना हो जाएंगे और उनकी जगह स…और पढ़ेंरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ेंगे टिम सीफर्ट, टी-20 के धाकड़ बल्लेबाजहाइलाइट्सRCB ने प्लेऑफ के लिए टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया.सीफर्ट ने कई टी20 लीग में खेला है और बड़े हिटर माने जाते हैं.सीफर्ट ने टी20 में 5862 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं.नई दिल्ली. ब्रेक के बाद आईपीएल की शुरुआत हुई तो ज्यादातर मैच देखकर लगा कि कुछ तो नहीं बदला. ना खिलाड़ी गए और ना कोई नया खिलाड़ी जुड़ा. पर प्लेआफ के शुरु होते ही बहुत कुछ बदल जाएगा. खासतौर पर नाकआउट मैचों के लिए टीमों ने अपने रिप्लेसमेंट की खोज भी पूरी कर ली है. इस कड़ी में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज की जगह एक ऐसा बल्लेबाज जोड़ा है जो सिर्फ चौकों-छक्कों में बात करता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर 23 मई को SRH के खिलाफ होने वाले मैच के बाद अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ने और बेंगलुरु टीम से अलग होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. RCB पहले ही IPL 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और लीग चरण में अभी भी उसके दो मैच बाकी हैं.
—- Polls module would be displayed here —-
बेथेल की जगह लेंगे सीफर्ट
RCB टीम मैनेजमेंट ने सीफर्ट को बेथेल की जगह टीम में शामिल किया. टीम ने बताया कि इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर SRH के खिलाफ होने वाले मैच तक ही उपलब्ध रहेगा. बेथेल ने IPL 2025 में अब तक दो मैच खेले हैं और 67 रन बनाने में सफल रहे हैं. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टिम सीफर्ट PSL, ILT20, BBL, CPL, विटैलिटी ब्लास्ट, LPL और IPL सहित कई T20 लीग का हिस्सा रहे हैं. वह PSL 10 में कराची किंग्स का हिस्सा थे हालाँकि, अब उन्होंने कॉर्बिन बॉश और मिशेल ओवेन की तरह आईपीएल 2025 का हिस्सा बनने का विकल्प चुना है. सूत्रों की मानें तो सीफर्ट की बिग हिटिंग के विराट फैन थे और उनके इशारे पर ही सीफर्ट को टीम के साथ जोड़ा गया.