ipl 2025 winner sunil gavaskar prediction: सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी



Last Updated:May 03, 2025, 09:10 ISTआईपीएल 2025 की रेस काफी रोमांचक है. कई टीमें खिताब जीतने की कोशिश में है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं. सुनील गावस्कर ने आईपीएल को लेकर की भविष्यवाणी.हाइलाइट्ससुनील गावस्कर ने RCB को खिताब का प्रबल दावेदार बताया.RCB ने अब तक 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं.मुंबई इंडियंस भी खिताब की दौड़ में शामिल.नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम अब तक कई बार आईपीएल फाइनल खेली है लेकिन वे खिताब नहीं जीत सके हैं. इस साल उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग की है और इस बार वे इस साल ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं.

गावस्कर ने कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग की है. मुंबई इंडियंस भी करीब हैं, लेकिन उन्होंने अभी-अभी अपनी बढ़त शुरू की है. सवाल यह है कि क्या वे इसे बनाए रख सकते हैं, क्योंकि उनके सामने तीन कठिन मैच हैं.मुंबई की टीम उस गति को कैसे बनाए रखते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा. लेकिन हां, आरसीबी खिताब की प्रबल दावेदार है.”

बाबर आजम ने पाकिस्तानी आर्मी को जमकर लताड़ा, बोले- आतंकियों का सपोर्ट, पहलगाम हमले में…

बेंगलुरु के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है और चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के खिलाफ एक मनोबल बढ़ाने वाली जीत की जरूरत है. लेकिन फ्रेंचाइजी के लक्ष्यों से परे शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले आईपीएल मैच में कोहली और एमएस धोनी के बीच मुकाबला देखने का मौका मिलेगा. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने अब तक 10 में से कुल 7 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. उनका नेटरन रेट भी प्लस में है. आरसीबी के अगले मैच 3 मई को सीएसके से, 9 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स से, 13 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से, 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होंगे.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketकौन जीतेगा आईपीएल? सुनील गावस्कर ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- RCB और MI…



Source link

Leave a Comment