Last Updated:May 10, 2025, 13:50 ISTEngland cricketer Sam and Tom Curran भारत-पाक तनाव के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम और टॉम कुरेन मुश्किल में हैं. सैम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और टॉम पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे. दोनों लीग स्…और पढ़ेंइंग्लैंड के क्रिकेटर भाई की जोड़ी सैम और टॉम करेनहाइलाइट्ससैम और टॉम कुरेन भारत-पाक तनाव में फंसे हैं.आईपीएल और पीएसएल लीग स्थगित कर दी गई हैं.दोनों भाई अलग-अलग देशों में खेल रहे थे.नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो चुके हैं. इस तनाव के बीच दो भाई मुश्किल में फंस चुके हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा सैन कुरेन और उनके भाई टॉम अलग अलग लीग में खेलने की वजह से अपने घर से बाहर हैं. सैम इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं जबकि टॉम पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे. युद्ध जैसे हालात में फंसे इन दोनों के परिवार वाले काफी चिंता में हैं.
इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम करन आईपीएल की फ्रेंचाईजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं जबकि टॉम पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हैं. इस वक्त दोनों ही देशों के टी20 लीग को बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान सुपर लीग को दुबई में शिफ्ट करने की बात हुई थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. यूएई की तरफ से उनके मुकाबलों की मेजबानी से मना कर दिया गया. अब इस टूर्नामेंट को फिलहाल कराना संभव नहीं होगा.
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव भरे माहौल को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग को भी बीसीसीआई ने 9 मई को हफ्ते भर के लिए स्थगित करने का फैसला लिया. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि स्थिति की समीक्षा के बाद इसे कराने को लेकर विचार किया जाएगा. भारत से विदेशी खिलाड़ियों को वापस भेजा जाएगा जबकि पाकिस्तान भी ऐसा ही करना चाहता है.
आईपीएल को स्थगित करने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.”
वहीं पीसीबी ने शुक्रवार की सुबह बयान जारी करके कहा था कि टूर्नामेंट के आखिरी आठ मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किए जाएंगे. पहले इनका आयोजन रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होना था.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketभारत-पाक WAR के बीच फंसे दो भाई, एक पाकिस्तान में अटका तो दूसरा है भारत में
Source link