IPL jasprit bumrah mi I एक खिलाड़ी सब टीमों पर भारी, टूर्नामेंट का है वो सबसे बड़ा शिकारी



Last Updated:May 23, 2025, 13:27 ISTआईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस शुरुआत के सारे मैच हार गई तब वापसी होती है जसप्रीत बुमराह की. बुमराह के आते ही मुंबई टीम की किस्मत मानों बदल गई. जो टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली थी वहीं टीम प्लेऑफ के लिए क्वाल…और पढ़ेंजसप्रीत बुमराह का मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में बड़ा योगदान, ले चुके है 9 मैच में 16 विकेटहाइलाइट्समुंबई इंडियंस ने बुमराह की वापसी के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई.बुमराह ने इस सीजन में 9 मैचों में 16 विकेट लिए.बुमराह ने आईपीएल में 9वीं बार 15 या उससे ज्यादा विकेट लिए.नई दिल्ली. फार्मेट चाहे कोई भी हो गेंदबाज ही हमेशा मैच जिताते है और फिर जिस टीम के पास ऐसा गेंदबाज हो जो विकेट लेने और रन ना देने की गारंटी माना जाता रहा हो तो उस टीम के कप्तान और कोच को तो गारंटी मिल ही जाती है उनके पास वो ब्रह्मोस मिसाइल है जो अपने निशाने से भटकेगा नही और टीम को जीत दिलाने में जान लगा देगा. जसप्रीत बुमराह कुछ ऐसे ही गेंदबाज है जो सफलता की गारंटी बन चुके है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की शुरुआत में बहुत ही खराब थी. लेकिन जब से टीम में बुमराह की वापसी हुई, उसके बाद से मुंबई ने पिछले 8 में से 7 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली है.

बुमराह की 24 गेंदें यानि की चार ओवर लगभग हर मैच में टीम की सफलता में अहम रोल निभाते आए है. जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लिए. इसी के साथ इस सीजन में उनके 16 विकेट हो गए. बुमराह ने आईपीएल में 9वीं बार यह कारनामा किया है, जब उन्होंने 15 या उससे ज्यादा विकेट लिए हो.

बुमराह बनाते हैं जीत की राह 

दुनिया में अब बहुत कम ऐसे गेंदबाज बचे है जिनको द्बुखने के लिए फैंस स्टेडियम आते है उनमें से एक है जसप्रीत बुमराह . जस्सी  ने इस सीजन में 9 मैचों में 14.13 की औसत और सिर्फ 6.4 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट चटकाए हैं. बुमराह ने 9वीं बार आईपीएल में 15 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. बुमराह ने इस कारनामे की शुरुआत 2016 में की थी. जब उन्होंने 15 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद से उन्होंने लगातार 9 बार ये कारनामा किया है. बुमराह ने 2017 में 20, 2018 में उन्होंने 17 विकेट चटकाए थे. वहीं 2019 में बुमराह ने 19 विकेट लिए थे. इसके बाद 2020 में बुमराह ने 27 विकेट चटकाए थे. वहीं 2021 में उन्होंने 21 विकेट हासिल किए थे. आईपीएल 2022 में बुमराह ने 15 विकेट झटके थे. जबकि 2024 में उन्होंने 20 विकेट लिए थे.

बुमराह हैं तो इंग्लैंड में जीत की आस है

सब कांटिनेंट के बाहर जब भी कोई सीरीज खेलने भारतीय टीम जाती है तो अब बल्लेबाजों की चर्चा कम एक गेंंदबाज की चर्चा ज्यादा होती है. कुछ ऐसी छवि बना चुके है जसप्रीत बुमराह. विरोधी टीमें अब इस बात से परेशान रहती है कि बुमराह की काट कैसे निकाला जाए और इस बात से अछूती इंग्लैंड भी नहीं है. विराट-रोहित के रिटायरमेंट के बाद टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार अब जसप्रीत बुमराह है और वो प्रदर्शन भी वैसा ही कर रहे है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम टेस्ट में चोटिल होने से पहले तक वो अकेले कंगारू टीम के लिए मुसीबत बने हुए थे. बुमराह ने 2024-25 सीरीज में 32 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया . रिकॉर्ड बनाना तो अलग बात है जिस मौके पर वो टीम को विकेट निकाल कर देते है उसकी वजह से  वो आज के डेट में  हर कप्तान की पहली पसंद बन चुके है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: एक खिलाड़ी सब टीमों पर भारी, टूर्नामेंट का है वो सबसे बड़ा शिकारी



Source link

Leave a Comment