Last Updated:May 22, 2025, 21:24 ISTलखनऊ सुपर जायंट्स ने प्ले आफ की रेस से बाहर होने का गुस्सा गुजरात के खिलाफ निकाला जब दोनों ओपनर्स मार्श और मार्करम दोनों ने गुजरात के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 10 ओवर में 97 रन ठोक दिए. मिचेल मार्श तो अलग ते…और पढ़ेंमिचेल मार्श ने लगाया गुजरात के खिलाफ शतक, मैदान पर हुई रनों की बरसातहाइलाइट्समिचेल मार्श ने गुजरात के खिलाफ तूफानी शतक ठोका.मार्श ने 56 गेंदों में शतक पूरा किया, 10 चौके और 6 छक्के लगाए.मार्श ने राशिद खान के एक ओवर में 25 रन ठोके.नई दिल्ली. अहमदाबाद के मैदान पर लखनऊ ने टेस्ट योर ओन मेडीसन वाली कहावत गुजरात को जरूर याद दिला दिया होगा क्योंकि जिस अंदाज में मार्करम और मार्श ने शुरुआत से ही टाइटंस के गेंदबाजों पर अटैक किया उसका कोई जवाब मेजबान टीम के पास नहीं था. मार्श जो इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे है उन्होंने लखनऊ के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी पारी खेल दी.
मिचेल मार्श कितने शानदार टच में इस बात अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि उन्होंने महज 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. लखनऊ की टीम ने पहले 6 ओवर यानी पावप्ले में 53 रन बनाए. मार्करम जब 36 रन बनाकर आउट हुए तो दोनों बल्लेबाज 10 ओवर में 91 रन जोड़ चुके थे. मार्करम के आउट होने के बाद मार्श मानो और मुखर हो गए और उनके दनदनाते शाट्स उनके गुस्से की कहानी कह रहे थे.
मार्श ने उतारा गुजरात पर गुस्सा
मिचेल मार्श जब मैदान पर उतरे और उनके बैट से जब पहला चौका आया तो इस बात के संकेत साफ मिल गए ते कि वो इस मैच में रंगबाजी के इरादे से मैदान पर उतरे है.पहले मार्श ने सिराज और रबाडा की क्लास लगाई और खास तौर पर उनके कट और पुल शॉट्स इतने पावरफुल थे जिसपर किसी फील्डर ने हाथ डालने की हिम्मत भी नही की. पहले दस ओवर में मार्श मैदान पर तूफान लेकर आए तो अगले 6 ओवर्स में गुजरात के गेंदबाजों ने देखा रनों की सुनामी. मार्श ने स्टार गेंदबाज राशिद खान के एक ओवर में 25 रन ठोंक दिया. साई किशोर के एक ओवर में भी 13 रन ठोक कर ये दिखा दिया कि वो स्पिन के खिलाफ भी बड़े शॉट्स खेल सकते है. मार्श की ये पारी इसलिए भी याद की जाएगी क्योंकि उन्होनें इस सीजन की बेस्ट बॉलिंग अटैक के खिलाफ शतक जमाया. मार्श ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए. 64 गेंद पर 117 रन बनाकर मार्श अरशद कान की गेंद पर आउट हुए.
मार्श का शानदार सीजन
56 गेंद पर शतक पूरा करने वाले मिचेल मार्श जब इस सीजन में लखनऊ टीम के साथ जुड़े तो इस शर्त के साथ जुड़े कि वो गेंदबाजी नहीं करेंगे और पूरा ध्यान बल्लेबाजी में लगाएंगे. इस बात का फायदा लखनऊ को मिला. मार्श ने इस सीजन के 12 मैचों में 6 बार 50 के स्कोर को पार किया. मार्श सीजन 18 में 32 छक्के लगा चुके है. मार्स ने जिस तरह की पॉवर हिटिंग की उससे कमेंट्री कर रहे तमाम एक्सपर्ट दंग रह गए. इस सीजन में मार्श ने 12 मैच में 46.67 की औसत से 560 रन बनाए.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketमार्श ने निकाला गुजरात पर गुस्सा,ठोक दिया शतक, मैदान के कोने कोने में गई गेंद
Source link