ipl mitchell starc no to dc I आईपीएल में दिल्ली को लगा 440 वोल्ट का झटका, मैच विनर ने किया भारत आने से इंकार



Last Updated:May 11, 2025, 18:26 ISTआपीएल के दोबारा शुरु होने के बाद एक बात की आशंका सभी टीमों को थी कि एक बार वापस जाने के बाद खिलाड़ी क्या वापस भारत आएंगे. जिसका डर था वो होना शुरु हो चुका है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे मिचेल स्टार्क…और पढ़ेंIPL के बचे हुए मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भारत आने से इंकारहाइलाइट्समिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 में वापसी से इंकार किया.दिल्ली कैपिटल्स को स्टार्क के ना आने से बड़ा झटका.आईपीएल 2025 का फाइनल तय तारीख पर होने के आसार.नई दिल्ली. आईपीएल के दोबारा शुरु होने की उलटी गिनती के बीच हर टीम को इस बात का डर था कि क्या उनके विदेशी खिलाड़ी युद्ध जैसे बने हुए हालात में वापस आना चाहेंगे. यानि हर फ्रेंचाइजी को अपने टीम के विकेट गिरने का डर था जो अब हकीकत में बदलने लगा है क्योंकि पहला विकेट गिर चुका है और वो भी बड़े मैच विनर का. दिल्ली कैपिटल्स के सबसे घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क वापस ना आने का मन बना चुके है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है कि आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने पर मिशेल स्टार्क की वापसी नहीं हो सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लीग को एक सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रविवार को सिडनी पहुंचे. दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की घोषणा के साथ, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को 13 मई तक अपने-अपने घरेलू मैदानों पर इकट्ठा होने का निर्देश दिया है.

 आईपीएल 2025 से मिचेल स्टार्क होंगे गायब 

मिचेल स्टार्क और उनकी पत्नी रविवार को सिंगापुर से सिडनी पहुंच चुके है .ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल 9 के , रिपोर्टर ने ऑन एयर दावा किया कि स्टार्क के मैनेजर ने संकेत दिया है कि आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने पर उनके भारत लौटने की संभावना नहीं है. रिपोर्टर ने कहा कि मिशेल स्टार्क कुछ ही देर पहले अपनी पत्नी के साथ सिंगापुर से सिडनी पहुंचे  हालांकि उन्होंने हमसे बात नहीं की, लेकिन उनके मैनेजर ने हमसे पुष्टि की है कि वह वापस नहीं जा सकते हैं. आईपीएल 2025 में डीसी के लिए तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे हैं. लीग के अस्थायी रूप से निलंबित होने से पहले वह 12 मैचों में 14 विकेट लेने में सफल रहे.  स्टोइनिस, इंगलिस कुछ अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थे जो स्वदेश वापस आ गए और ये देखना अब दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा विकेट गिरता है.

आईपीएल का फाइनल तय तारीख पर !

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पंजाब किंग्स (PBKS) को छोड़कर सभी फ्रैंचाइजी को मौखिक रूप से मंगलवार तक अपने-अपने स्थानों पर वापस रिपोर्ट करने के लिए सूचित किया गया है. पंजाब किंग्स, जिसका घरेलू मैदान धर्मशाला में पिछले सप्ताह का खेल रद्द हो गया था, उनको  लॉजिस्टिक चिंताओं के कारण तटस्थ स्थान दिए जाने की संभावना है. सभी फ्रैंचाइजी को मंगलवार तक अपनी टीम को अपने-अपने गंतव्य पर रिपोर्ट करने के लिए सूचित करने के लिए कहा गया है.  पंजाब के पास एक तटस्थ स्थान होगा, इसलिए उनके गंतव्य की पुष्टि होना बाकी है. बोर्ड अधिक डबल हेडर रखने की योजना बना रहा है ताकि वे आईपीएल को अपने निर्धारित दिन के अनुसार समाप्त कर सकें यानि सबकुछ ठीक रहा तो फाइनल तय तारीख यानि 25 को ही होगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketआईपीएल में दिल्ली को लगा 440 वोल्ट का झटका, मैच विनर ने किया भारत आने से इंकार



Source link

Leave a Comment