IPL Playoff Foreign Players 2025: वो 10 बड़े खिलाड़ी जो प्लेऑफ नहीं खेलेंगे, इस टीम को लगेगा सबसे करारा झटका



Last Updated:May 15, 2025, 12:15 ISTIPL 2025 Playoff: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण पिछले सप्ताह आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था, लेकिन संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बटा टूर्नामेंट 17 मई से फिर से शुरू हो जाएगा.आईपीएल प्लेऑफ में न खेलने वाले खिलाड़ीनई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनातनी और युद्ध जैसे हालात के बीच एक हफ्ते के लिए टाला गया आईपीएल अब 17 मई से दोबारा शुरू होने को तैयार है. मगर स्वदेश लौट गए कई विदेशी प्लेयर्स वापस नहीं आ रहे हैं. जो आ रहे हैं उनमें से कई प्लेऑफ तक नहीं रूक पाएंगे.

दरअसल, मूल कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल का फाइनल 25 मई को होना था, लेकिन अब यह तीन जून को होगा, जिससे उन प्लेयर्स का प्लेऑफ में खेलना मुश्किल हो जाएगा, जिन्हें अपनी नेशनल टीम की ओर से कोई सीरीज खेलनी है. इस आर्टिकल में ऐसे ही टॉप-10 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो प्लेऑफ से पहले स्वदेश लौट जाएंगे.

जोस बटलर: गुजरात टाइटंस को टॉप में पहुंचाने में इंग्लैंड के धाकड़ का अहम योगदान है. इस सीजन के 11 मैच में 500 रन बना चुके बटलर को 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड टीम की कप्तानी करनी है.

जैकब बैथल: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैच में आरसीबी के लिए बतौर ओपनर खेला. लेकिन बटलर की तरह उन्हें इंग्लैंड की वनडे टीम में भी शामिल किया गया है. बटलर की ही तरह बाएं हाथ या यह बल्लेबाज दो लीग मैच खेलकर स्वदेश लौट जाएगा.

विल जैक्स: मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 11 मैच में दो POTM पुरस्कार जीतने वाले जैक्स वानखेड़े स्टेडियम में जीटी के खिलाफ MI के लिए इस सीजन का आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण वह भी प्लेऑफ के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketवो 10 बड़े खिलाड़ी जो IPL प्लेऑफ नहीं खेलेंगे, इस टीम को लगेगा सबसे करारा झटका



Source link

Leave a Comment