ipl shreyas challenge virat runchase I विराट कोहली को खुला चैलेंज, आ गया नया रन चेज मास्टर



Last Updated:May 01, 2025, 14:18 ISTपंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर चार विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उन्हें किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसं…और पढ़ेंश्रेयस अय्यर को विराट कोहली की तरह रन चेज करना पसंद हैहाइलाइट्सश्रेयस अय्यर ने CSK के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई.अय्यर ने 41 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की.अय्यर ने IPL 2025 में 10 मैचों में 360 रन बनाए.नई दिल्ली. कम्पयूटर की तरह चलने वाला दिमाग, मन के अंदर चलने वाला कैलकुलेशन, अपने साथी खिलाड़ी की ताकत, और परिस्थिति को समझना, ये सारे हुनर बतौर बल्लेबाज आप रखते है तभी आप व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक सफल रन चेज मास्टर बन सकते है. इन सारी खूबियों में एक भी चीज कम हुई तो मैच तो जिता लेंगे पर निरंतरता की कमी होगी.

रनचेज का जिक्र आते ही सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है पर आईपीएल सीजन 18 में एक बल्लेबाज ऐसा खेल रहा है जिसमे जावेद मियंदाद जैसी स्पिन खेलने की कला है, नील फेयरब्रदर जैसी सिंगल निकालने की क्षमता और माइकल बेवन की तरह कभी भी गियर बदलने की कला. ये बल्लेबाज सीजन 18 में धमाल कर रहा है और कहीं ना कहीं विराट के सिंहासन को हिला भी रहा है. बात हो रही है पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की.

श्रेयस को चेज पसंद है.

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीगमैच में चेन्नई सुपर किंग्स  पर चार विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उन्हें किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद है.‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए अय्यर और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 72 रन की साझेदारी बनाकर पंजाब किंग्स को सीएसके के 191 रन के लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर किया. अय्यर ने 41 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और चार छक्के जड़े जबकि प्रभसिमरन ने 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जमाए. अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे किसी भी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद है. हमें जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी. यह भी देखना था कि अगला बल्लेबाज कौन है.अय्यर ने  कहा, ‘‘मैदान से बाहर प्रदर्शन की बात करूं तो मैं लुत्फ उठा रहा हूं, मैं सिर्फ गेंद के हिसाब से खेल रहा हूं मुझे खुद पर भरोसा है और लगता है कि किसी भी लक्ष्य का पीछा करत सकता हूं.

अय्यर का बल्ला बोल रहा है

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सीजन 18 में पंजाब आज क्वालिफाई करने की स्थिति है तो उसका पूरा श्रेय कप्तान और उनके प्रदर्शन को जाता है. अय्यर 10 मैचों में 51.43 की औसत से 360 रन बना चुके है और उनका स्ट्राइख रेट 180.90 का रहा. अय्यर इश सीजन में छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है. श्रेयस अब तक 25 छक्के लगा चुके है. LSG के खिलाफ रन चेज करते हुए 52 नॉटआउट, और CSK के खिलाफ 72 रनों का पारी कमाल रही वहीं पहले मैच में GT के खिलाफ 97 रनो की पारी को कम करके नहीं आंका जा सकता. पंजाब अय्यर की वजह से ही टूर्नामेंट जीतने के प्रबदल दावेदारों में से एक माना जाने लगा है.
Location :New Delhi,Delhihomecricketविराट कोहली को खुला चैलेंज, आ गया नया रन चेज मास्टर



Source link

Leave a Comment