IPL Suspended | Points Table | आईपीएल 2025 सस्पेंड होने से पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा निराशा



Last Updated:May 09, 2025, 18:27 ISTआईपीएल सस्पेंड होने के बाद एक टीम ऐसी है जो सबसे ज्यादा निराश होगी. वो है पंजाब किंग्स. पंजाब की टीम आईपीएल 2025 में क्वालीफाई करने की कगार पर थी लेकिन उनका मैच बीच में रोका गया.क्वालीफाई करने की कगार पर थी टीम.हाइलाइट्सआईपीएल 2025 कुछ दिनों के लिए सस्पेंड हुआ.पंजाब किंग्स क्वालीफाई करने की कगार पर थी.पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा निराशा होगी.नई दिल्ली. आईपीएल 2025 (IPL 2025) कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बीसीसीआई ने कहा कि हम स्थिति का आकलन करने के बाद इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं. आईपीएल सस्पेंड होने के बाद एक टीम ऐसी है जो सबसे ज्यादा निराश होगी. वो है पंजाब किंग्स. पंजाब की टीम आईपीएल 2025 में क्वालीफाई करने की कगार पर थी लेकिन उनका मैच बीच में रोका गया.

8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था. लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन हमलों के बीच कमिटी ने धर्मशाला में चल रहे इस मैच को रद्द करने का फैसला किया. पंजाब की टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में थी. वह अगर मैच जीतती तो क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन जाती. पंजाब ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और उन्होंने 1 विकेट गंवाकर 10.1 ओवर में 122 रन बना लिए थे.

आईपीएल सस्पेंड कर BCCI को करोड़ों का नुकसान, कैसे हुआ क्रिकेट बोर्ड को घाटा, डिटेल में समझिए

पंजाब किंग्स की टीम अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीतती तो उनके 17 अंक हो जाते और वे आईपीएल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाती. वह प्वाइंट टेबल में भी पहले नंबर पर आ जाते. फिलहाल उनके 15 अंक हैं और प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर हैं. उनका नेटरनरेट भी प्लस में हैं. लेकिन वो आईपीएल स्थगित होने से सबसे ज्यादा निराश होंगे.

पंजाब किंग्स ने अभी तक करियर में एक बार भी खिताब नहीं जीता है. अगर भविष्य में आईपीएल 2025 का आयोजन होता है और पंजाब की टीम टूर्नामेंट में चैंपियन बनती है तो यह उनका पहला खिताब होगा. श्रेयस अय्यर ने पिछले साल केकेआर को चैंपियन बनाया था. इस साल वह पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं. अभी तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com Location :New Mahe,Kannur,Keralahomecricketक्वालीफाई करने की कगार पर थी टीम, सस्पेंड हुआ आईपीएल, होंगे सबसे ज्यादा निराश



Source link

Leave a Comment