IPL VIDEO: राठी के बाद आकाश ने काटा ‘चालान’, गेंदबाजों को नहीं रहा सजा का खौफ, अब क्या करेगा BCCI



Last Updated:May 23, 2025, 13:08 ISTIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में नोटबुक सेलिब्रेशन थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीसीसीआई ने जश्न के इस तरीके पर दिग्वेश राठी को बैन किया तो उनके साथी आकाश सिंह ने उन्हीं के अंदाज में जॉस बटलर का चालान काट दिया….और पढ़ेंIPL 2025: आकाश सिंह ने जॉस बटलर को बोल्ड करने के बाद अपने साथी दिग्वेश राठी के अंदाज में जश्न मनाया. (PTI)नई दिल्ली. आईपीएल के ‘दिलेर’ गेंदबाजों ने अपने सेलिब्रेशन से सिर्फ विरोधी टीमों ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई की हालत भी खराब कर रखी है. आईपीएल में जिस नोटबुक सेलिब्रेशन के लिए दिग्वेश राठी को बैन तक झेलना पड़ा, वह बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स के जिस मैच में दिग्वेश राठी बैन के चलते नहीं खेल रहे थे, उसमें आकाश सिंह ने उन्हीं की स्टाइल में जश्न मनाया. आकाश सिंह का नोटबुक सेलिब्रेशन आईपीएल मैनेजमेंट और बीसीसीआई को सीधी चुनौती थी कि वे और उनके साथी सजा से नहीं डरते हैं.

IPL 2025: विराट की टीम ने लखनऊ को कहा थैंक्स, गुजरात की हार से टॉप-2 की रेस में सबसे आगे हो गई आरसीबी

India test team announcement Live: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका

आईपीएल 2025 में गुरुवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) का मैच हुआ. लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 235/2 रन का पहाड़ खड़ा किया. इसके बाद गुजरात टाइटंस को 202/9 रन पर रोक दिया. इस तरह एलएसजी ने 33 रन से मुकाबला अपने नाम किया. इस मैच के दौरान आकाश सिंह ने जॉस बटलर को बोल्ड करने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, वह वायरल हो गया है.

गुजरात टाइटंस की टीम ने 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 2 विकेट पर 96 रन बना लिए थे. मैच बराबरी पर नजर आ रहा था. तभी बाएं हाथ के पेसर आकाश सिंह ने जॉस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने दिग्वेश राठी की स्टाइल में नोटबुक सेलिब्रेशन किया. ऐसा करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए बाहर की ओर देखा जैसे दिग्वेश राठी को मैसेज कर रहे हों कि आप नहीं तो क्या हुआ मैदान पर बैटर्स का चालान तो कट के रहेगा.

Akash Singh signs Digvesh’s proxy 🖋📓

🎥 A clever slower one from the #LSG pacer to outfox Jos Buttler 🤌
Updates ▶ https://t.co/NwAHcYJT2n #TATAIPL | #GTvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/SC2yUvw3bH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2025





Source link

Leave a Comment