Irrfan Khan’s quick reply to the invitation to visit Pakistan | पाकिस्तान आने के न्यौता पर इरफान का हाजिर जवाब अंदाज: एक्टर ने पूछा- ‘वापस आ पाऊंगा की नहीं’, रिप्लाई सुन पाक जर्नलिस्ट की छूट गई थी हंसी

2 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच दिवंगत एक्टर इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट एक्टर से पाकिस्तान आने को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। जवाब में इरफान कुछ ऐसा कहते हैं, जो इंटरनेट यूजर्स को खूब भा रहा है।वायरल वीडियो में पत्रकार इरफान से कहते हैं- ‘हैलो इरफान भाई। मैं लाहौर से हूं। पाकिस्तान में आपकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। मैं चाहता हूं कि आप कभी पाकिस्तान आएं। यह बहुत खुशी की बात होगी।’पत्रकार की बात काटते हुए इरफान कहते हैं, ‘मैं आ तो जाउंगा, वापस आऊंगा की नहीं?’ इरफान के इतना कहते ही पाकिस्तानी पत्रकार समेत वहां मौजूद ऑडियंस भी हंसने लगती है। इरफान के जवाब पर पाकिस्तानी पत्रकार कहते हैं कि आप बिल्कुल वापस आएंगे।इरफान के हाजिर जवाब अंदाज पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। अवतार सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘गजब का जवाब, वरना अभी के हीरो के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकलता है।’ अनुदेश सिंह नामक के यूजर लिखते हैं- ‘इसलिए पान सिंह तोमर आज भी दिलों पर राज करते हैं।’ अमित शर्मा लिखते हैं- ‘इस वजह से मैं इस आदमी से प्यार करता हूं।’बॉर्डर पर पतंग उड़ाना चाहते थे इरफानपिछले साल द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता शशांक अरोड़ा ने फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ के सेट से इरफान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया। इस फिल्म में इरफान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, साथ में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफेथ फरहानी और शशांक अरोड़ा भी थे। अरोड़ा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान उनसे भारत-पाकिस्तान सीमा पर ‘पतंग उड़ाने’के लिए साथ चलने को कहते थे। इरफान ने मजाक में कहा था कि वह देखेंगे कि क्या बॉर्डर पर कोई ‘पतंग को नीचे गिराने’ की कोशिश करता है।पोस्टर और गानों से हटाए गए पाकिस्तानी कलाकारइरफान का पुराना वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया है और इंडिया में इंटरनेट से सभी पाकिस्तानी कंटेंट को हटा दिया गया है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, फवाद खान, माहिरा खान और मावरा होकेन जैसे पाकिस्तानी कलाकारों की फोटो भी म्यूजिक एप पर और उनके बॉलीवुड फिल्मी गानों से हटा दी गई है। स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक जैसे पॉपुलर म्यूजिक प्लेटफॉर्म पहले ही ‘कपूर एंड संस’ के पोस्टर से फवाद खान और ‘रईस’ से माहिरा खान का चेहरा हटा चुके हैं।बता दें कि इरफान ने साल 2017 में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के साथ फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में काम किया था। इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को हुआ था।खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment