Is it auspicious or inauspicious to find fly in food: भोजन में मक्खी गिरना शुभ या अशुभ? ये हैं 9 संकेत



Is it auspicious or inauspicious to find fly in food: अक्सर ऐसा होता है कि जब भी आप खाना खाने के लिए बैठते हैं तो आसपास कहीं से अचानक मक्खी आकर भिनभिना शुरू कर देती है. भोजन पर आकर बैठने लगती है. ऐसा भी होता है कि खाना ठीक से न बनाया जाए तो कई बार बाल भी निकल आता है. ऐसे में भोजन करने की इच्छा खत्म हो जाती है. शकुन शास्त्र में ऐसी घटनाओं को अशुभ माना गया है. इन चीजों को अनदेखा नहीं करना चाहिए. भोजन या फिर चाय, दूध आदि में मक्खी का गिरना भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जानिए खाने में मक्खी का गिरना किस बात की तरफ करता है इशारा.

भोजन में मक्खी का गिरना शुभ या अशुभ?

-हम सभी मेहनत करते हैं ताकि अच्छा भोजन कर सकें. अपना पेट भर सकें, लेकिन जब भोजन ही शुद्ध न हो या उसमें कुछ ऐसा मिल जाए, जिससे देखते ही मन घिन्ना जाए तो खाने की इच्छा भी मर जाती है. कई बार ऐसा ही होता है कि अचानक खाते-खाते खाने में मक्खी आकर बैठ जाती है या गिर जाती है. भोजन में मक्खी का गिरना या मिलना भी अशुभ संकेत की तरफ इशारा करता है.

– शकुन शास्त्र के अनुसार, भोजन में मक्खी का गिरना घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होने की तरफ इशारा करता है. वैसे भी मक्खी को साइंस में भी सबसे गंदा कीट माना गया है, क्योंकि ये गंदी चीजों पर अधिक बैठती हैं और बीमारियों का कारण बनती हैं.भोजन में बैठ जाए तो इससे खाना भी दूषित हो जाता है और इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है.

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, मक्खियों को नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता जो घर में लड़ाई-झगड़े, कलेश, तनाव आदि का कारण बन सकती है.

– भोजन में मक्खी गिरना या पाया जाना दुर्भाग्य की तरफ इशारा करता है. यह अच्छा संकेत नहीं है. यह घर में दरिद्रता आने का भी संकेत हो सकता है.

-शकुन शास्त्र के अनुसार, अचानक खाने में मक्खी गिरना अशुभ माना जाता है. यह किसी बड़े अशुभ संकेत की तरफ इशारा करता है.

– वैसे तो मक्खी माता लक्ष्मी का ही प्रतीक मानी जाती है, लेकिन जिस घर के मंदिर में मक्खी आती है, उस घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. धन आने का भी ये संकेत है, लेकिन खाने में मक्खी गिर जाए तो ये अशुभ संकेत होता है. इसका अर्थ है कि माता लक्ष्मी का प्रतीक खाने में गिर रहा है, जो धन हानि का संकेत हो सकता है.

– किसी के भी जीवन के लिए भोजन करना सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी कार्य है. भोजन में मक्खी गिर जाए तो ये आपके महत्वपूर्ण कार्य (भोजन करना) में बाधा डालने का संकेत है. इसका अर्थ है कि आपके जीवन में भोजन करने के अलावा जो जरूरी काम है, उसमें बाधा आ सकती है. इससे उस महत्वपूर्ण कार्य में देरी भी हो सकती है.

– क्या आप जानते हैं कि टोने-टोटके में भी मक्खियों का उपयोग किया जाता है? मक्खी पर लोग टोटका करते हैं. फिर ये उस खास व्यक्ति के पास जाकर मर जाती है या खाने में जाकर गिर जाती है, जिसके लिए ये टोटका किया गया है. मक्खी आपके खाने में अचानक गिर जाए तो सचेत हो जाएं, कई बार ये किसी बुरी नजर, टोटके के कारण भी हो सकता है.

– काफी लोगों का ये भी मानना है कि मक्खी तभी भोजन में गिरती है, जब उस व्यक्ति पर किसी बुरी नजर का साया है. जादू-टोना किया गया है या फिर किसी ने तंत्र-मंत्र का प्रभाव डाला है.

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में अशांति बढ़ने का भी संकेत हो सकता है. इससे घर के सदस्यों के भी अशांति, खटपट सी हो सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link

Leave a Comment