Last Updated:May 19, 2025, 21:51 ISTJanjgir Champa News:जांजगीर चांपा के कनकनगर गांव में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. सौर सुजला योजना बंद होने से हैंडपंप शोपीस बन गया है. ग्रामीणों ने सोलर पैनल सुधारने की मांग की है.X
ढोड़ी का पानी भरते ग्रामीण.हाइलाइट्सग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.सौर सुजला योजना बंद होने से हैंडपंप शोपीस बन गया.ग्रामीणों ने सोलर पैनल सुधारने की मांग की है.जांजगीर चांपा: जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के कनकनगर गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए खेत में बनी एक ढोड़ी ( गड्ढे ) पर निर्भर हैं. यहां के लोग साफ पानी की कमी के कारण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. गांव में लगा हैंडपंप सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है और बच्चे उससे खेलते हैं.
क्रेडा विभाग ने कई साल पहले सौर सुजला योजना के तहत सोलर प्लेट लगाकर पेयजल की व्यवस्था की थी, लेकिन यह योजना कुछ साल में ही बंद हो गई. इसके कारण गांव के लोग जंगल किनारे बने गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं. इस गंदे पानी के सेवन से बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, फिर भी लोग मजबूरी में इसका उपयोग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला क्रेडा अधिकारी से सोलर पैनल प्लेट को सुधारने की मांग की है और लोक यांत्रिकी विभाग से बोर (पानी पंप) को सही कराने का आग्रह किया है.
क्रेडा विभाग के अधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि गांव में खराब पंप की शिकायत मिली है. यह पंप वर्ष 2017 में सोलर पंप के साथ लगाया गया था, जिसकी पांच साल की मेंटेनेंस अवधि समाप्त हो चुकी है. अब इसके बाद की मेंटेनेंस ग्राम पंचायत के सहयोग से की जाती है. कनकनगर गांव की मोटर खराब हो गई है और इसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत और पीएचई को भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के बाद नया मोटर पंप लगाकर पानी की समस्या को हल किया जाएगा.
Dallu SlathiaSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali…और पढ़ेंSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarhभीषण गर्मी में पानी को तरस रहे ग्रामीण, हैंडपंप बना शोपीस,गंदगी पीने को मजबूर
Source link