Jason Roy umpire Joel Wilson: नजर हटी दुर्घटना घटी… जब बल्लेबाज से टकराकर मैदान पर गिर पड़ा अंपायर, मुंह छिपाकर हंसने लगे क्रिकेटर्स



Last Updated:May 05, 2025, 12:08 ISTJason Roy umpire Joel Wilson: साल 2023 में ही जेसन रॉय ने अपनी राष्ट्रीय टीम इंग्लैंड का कॉन्ट्रेक्ट छोड़कर अब सिर्फ फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने का फैसला लेकर सभी को दंग कर दिया था.जेसन रॉय की अंपायर से टक्करहाइलाइट्सवर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच का मामलाजेसन रॉय की टक्कर से गिर गए थे अंपायर जोएल विल्सनआईसीसी ने मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की पुरानी तस्वीरनई दिल्ली: हिंदी में कहावत है- नजर हटी, दुर्घटना घटी… दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जरा सी भूल आपको परेशान में डाल सकती है. ये ज्ञान हर मामले में फिट बैठता है. क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है. आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बल्लेबाज और अंपायर दोनों का ध्यान कहीं और है. इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हो जाती है, उसके बाद क्या होता है?

बल्लेबाज और अंपायर से टक्करघटना वर्ल्ड कप 2019 की है, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड ने की थी. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. रॉय को अपनी सेंचुरी का जश्न मनाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा क्योंकि चौका लगाने के बाद वह मैदानी अंपायर जोएल विल्सन से टकरा गए.



Source link

Leave a Comment