Job News: आंगनबाड़ी सहायिका के पद के निकला आवेदन, 23 मई है लास्ट डेट, यहां जानें और समझें भर्ती की प्रक्रिया



Last Updated:May 10, 2025, 15:04 ISTJob News: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक कर सकते हैं आवेदन. आवेदन के बाद दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी और फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस पद के लिए आवेदक का क्षेत्रीय निवासी होना आवश्यक है और अन्य…और पढ़ेंX

आंगनवाड़ी सहायिकाहाइलाइट्सआंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 23 मई तक करें आवेदनआठवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनमेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती होगी प्रक्रियाराजनांदगांव. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.  महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह आवेदन आमंत्रित किया है.

डाक के माध्यम से भेजें आवेदनराजनांदगांव ग्रामीण-2 घुमका के अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा के आंगनबाड़ी केंद्र दर्रा एक में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 मई 2025 तक कार्यालय समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण-2, जिला राजनांदगांव में सीधे या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.

मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार होगी भर्ती प्रक्रियाइस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-2 घुमका से संपर्क कर सकते हैं. आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

आठवीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनआवेदन के बाद दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी और फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस पद के लिए आवेदक का क्षेत्रीय निवासी होना आवश्यक है और अन्य योग्यताओं के आधार पर भी चयन किया जाएगा. आंगनबाड़ी सहायिका को लगभग ₹5000 वेतन दिया जाएगा और आठवीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Rajnandgaon,Chhattisgarhhomecareerआंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 23 मई तक कर सकते हैं आवेदन



Source link

Leave a Comment