Mulank 4 June Prediction: जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 होता है और यह अंक राहु ग्रह से संबंधित होता है. लखनऊ स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी बता रहे हैं कि मूलांक 4 वालों के लिए जून 2025 स्वास्थ्य, प्रोफेशन, रिलेशनशिप और एजुकेशन के लिए कैसा रहेगा. साथ ही बता रहे हैं कुछ खास उपाय जो आपके मूलांक के अनुसार आपको सुख, शांति और सफलता दे सकते हैं. जून 2025 का महीना मूलांक चार वालों के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
स्वास्थ्यजून महीने में आपको मानसिक उलझनों में थोड़ी राहत मिलेगी. एलर्जी, स्किन से जुड़ी समस्याएं, और नसों से जुड़ी दिक्कतें थोड़ा परेशान कर सकती हैं. खासकर जो लोग जिम करते हैं या स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, उन्हें थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है.
करियर और प्रोफेशनप्रोफेशन की बात से करें तो अगर ऑफिस में बॉस के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो जून महीने में आपको इससे थोड़ी राहत मिलेगी. जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या एजुकेशन, राइटिंग, पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम करते हैं, उनके लिए जून का महीना बहुत अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास से बोलिए, आपकी बातचीत का असर दिखेगा.
ये भी पढ़ें- Numerology: परिवार के लिए सौभाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी से ज्यादा बिजनेस में मिलती है सफलता!
रिलेशनशिपजून महीने में आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा. कभी-कभी आप बिना सोचे कुछ कह जाते हैं जिससे सामने वाला हर्ट हो सकता है. बातचीत करते समय शब्दों में संयम बरतें और दूसरों की बातों को पहले ध्यान से सुनें, वरना रिश्तों में गलतफहमियां और दूरियां आ सकती हैं.
जून महीने में खरीद सकते हैं घर-गाड़ीघर और गाड़ी इस महीने में आप ले सकते हैं, जून महीने में ऐसा करना आपके लिए लाभदायक होगा. आप क्रीम कलर या सिल्वर कलर लें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा. ब्लैक कलर भी ले सकते हैं लेकिन रेडिश कलर से बचें. वाहन नंबर या फ्लैट नंबर में अगर 7 या 9 आ रहा है, तो इससे बचें. ईस्ट फेसिंग प्रॉपर्टी आपके लिए शुभ है.
साल 2025 कैसा रहेगासाल 2025 की बात करें तो यह साल है अंक 9 का यानी मंगल का वर्ष. राहु और मंगल के टकराव की वजह से रिश्तों में तनाव, संवाद की कमी और गलतफहमियों का खतरा बना रहेगा. मूलांक 4 और अंक 9 की कैमिस्ट्री थोड़ी टकराव वाली रहती है. इसलिए इस साल आपको थोड़ा अप एंड डाउन झेलना पड़ सकता है.
रत्न और उपायगोमेद रत्न पहन सकते हैं. अगर करियर में बहुत रुकावटें हैं, तो नीलम या लाजवर्द (शनि का रत्न) भी विकल्प हो सकता है, पर इसे भी कुंडली के अनुसार ही धारण करें.
ये भी पढ़ें- Numerology: अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इस मूलांक की लड़कियों को उठाना पड़ता है नुकसान! दोस्त भी नहीं देते साथ
वास्तु उपाय
घर के दक्षिण-पश्चिम कोने (नैऋत्य कोण) को साफ और सक्रिय रखें.
साउथ डायरेक्शन में अगर आपका मकान है, तो मुख्य द्वार के सामने शीशा लगाना शुभ रहेगा.
ज्योतिषीय उपाय
भगवान कृष्ण और भोलेनाथ की पूजा करें.
भोलेनाथ को जल, दूध, काले तिल अर्पित करें.
बहते जल में मछलियों को जौ खिलाएं.
मूलांक 4 एक अद्भुत अंक है. इस अंक वाले लोग बहुत तेजी से आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन कभी-कभी नकारात्मक सोच, उलझन, और डिप्रेशन इन्हें पीछे खींच सकते हैं. इसलिए खुद पर भरोसा रखें, उपाय करें और शांत रहें.