Just 1 photo will change kids study habits focus will increase know easy Vastu remedies effect will be seen in the result too।सिर्फ 1 फोटो बदलेगी बच्चे की पढ़ाई की आदत, बढ़ेगा फोकस, जानिए आसान वास्तु उपाय, रिजल्ट में भी दिखेगा असर



Last Updated:May 06, 2025, 15:00 ISTVastu Tips For Study : वास्तु के कुछ उपाय बहुत ही आसान है, न इसमें ज़्यादा खर्च है और न ही ज़्यादा मेहनत. बस एक फोटो और सही दिशा का ध्यान रखिए. आप खुद फर्क महसूस करेंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में…और पढ़ेंपढ़ाई से जुड़े वास्तु टिप्सहाइलाइट्सबच्चे की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी की फोटो लगाएं.फोटो को दक्षिण-दक्षिण के पश्चिमी कोने में लगाएं.पढ़ाई की मेज़ भी इसी दिशा में रखें.Vastu Tips For Study : अक्सर मां-बाप परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगा रहे. कई बार बच्चे पढ़ने की जगह मोबाइल, टीवी या बाहर खेलने में ज्यादा ध्यान देते हैं. इस वजह से उनके नंबर कम आते हैं या वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते. ऐसे में अगर आप चाहें तो एक आसान सा वास्तु उपाय करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ बच्चा पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद करेगा, बल्कि उसके रिजल्ट पर भी अच्छा असर डालेगा. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

क्या है ये उपाय?आपको कुछ खास नहीं करना है. बस एक फोटो का सहारा लेना है. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गूगल खोलिए. फिर उसमें “Library” यानी लाइब्रेरी लिखकर सर्च कीजिए. इसके बाद इमेज सेक्शन में जाइए. वहां आपको किताबों से भरी हुई कई लाइब्रेरी की तस्वीरें दिखेंगी. इन तस्वीरों में किताबों की अलमारियां और पढ़ने का माहौल दिखेगा. ऐसी ही किसी एक साफ-सुथरी और अच्छी फोटो को चुन लीजिए और उसका प्रिंट निकाल लीजिए.

यह भी पढ़ें – हाथ की तर्जनी मध्यमा ये दो उंगलियां अगर हों एक बराबर, तो छिपे होते हैं आपके भीतर कुछ खास राज़, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प और चौंकाने वाली बातें!

फोटो कहां लगानी है?अब इस फोटो को अपने घर के वेस्ट साउथ वेस्ट यानी दक्षिण-पश्चिम के पश्चिमी कोने में लगाना है. यह कोना वास्तु के अनुसार पढ़ाई और मेहनत का प्रतिनिधित्व करता है. जब आप इस जगह पर किताबों वाली फोटो लगाते हैं, तो वह जगह सकारात्मक ऊर्जा से भर जाती है और पढ़ाई का माहौल बनता है.

अगर संभव हो तो बच्चे की पढ़ाई की मेज़ यानी स्टडी टेबल भी इसी दिशा में लगाइए. इससे बच्चा जब भी वहां बैठेगा, उसे खुद-ब-खुद पढ़ाई में मन लगने लगेगा. इस उपाय का असर धीरे-धीरे दिखेगा और बच्चा पढ़ाई में ध्यान देना शुरू कर देगा.

ध्यान रखेंअगर इस दीवार पर कुछ सामान नीला या लाल रंग का है तो उसे हटा दें और उस जगह पर पीला या हल्के रंग का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें – मंगलवार को पहनें ये रंग और पाएं ऊर्जा, साहस व हनुमान जी का आशीर्वाद!, देखें कैसे जीवन में आने लगती है सकारात्मकता!

कैसे करता है ये उपाय असर?हमारे आस-पास की चीज़ों और माहौल का हमारे दिमाग पर असर पड़ता है. जब बच्चा रोज़ किताबों से जुड़ी फोटो देखता है, तो उसके अंदर पढ़ाई को लेकर एक प्रेरणा जागती है. ये फोटो एक तरह का मानसिक संकेत होता है, जो पढ़ाई की आदत को बढ़ाता है. यही वास्तु का सिद्धांत है सही दिशा और सही चीज़ों के इस्तेमाल से माहौल को बेहतर बनाना.
homeastroसिर्फ 1 फोटो बदलेगी बच्चे की पढ़ाई की आदत, बढ़ेगा फोकस, जानिए आसान वास्तु उपाय



Source link

Leave a Comment