kalava remedies to get rid of money problems rakshasutra se door karen paison ki tangi।



Kalava Remedies For Money Problem : हर इंसान की ज़िंदगी में ऐसा समय जरूर आता है जब पैसे की तंगी परेशान करने लगती है. कभी आमदनी कम होती है, तो कभी खर्चे बढ़ जाते हैं. कई बार मेहनत करने के बाद भी धन नहीं टिकता या अटक जाता है. ऐसे में कुछ लोग बैंक, कर्ज या निवेश के ज़रिए इस समस्या का हल ढूंढते हैं, तो कुछ लोग आध्यात्मिक और पारंपरिक उपायों का सहारा लेते हैं. अगर आप भी किसी ऐसे आसान उपाय की तलाश में हैं जो घर बैठे किया जा सके और ज्यादा खर्च भी न हो, तो 5 रुपए का कलावा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस उपाय के बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कहा जाता है कि कलावा में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है और इसकी गांठों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां पार्वती की कृपा रहती है. इसलिए अगर इसे सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो घर की दरिद्रता खत्म हो सकती है.

यह भी पढ़ें – महिलाओं के गुस्से और तनाव को करें दूर, बिना दवा के पाएं काबू और बेहतर सेहत, आज़माएं तांबे की अंगूठी का असरदार उपाय

उपाय करने का तरीका

1. कलावा खरीदें: सबसे पहले बाज़ार से 5 रुपए का कलावा लें. ध्यान रहे कि वह धागा साफ और बिना टूटे हो.

2. पांच हिस्सों में बांटें: उस कलावे को बराबर के 5 हिस्सों में काट लें या अलग कर लें. अब हर भाग को खास जगहों पर बांधना है.

3. तुलसी के पौधे पर बांधें: पहला हिस्सा घर में लगे तुलसी के पौधे की डंडी पर बांधें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

4. पीपल के पेड़ पर बांधें: दूसरा हिस्सा किसी पीपल के पेड़ पर बांध दें. इसे सुबह के समय करें और मन में अपने उद्देश्य को दोहराएं.

5. घर की पूर्व दिशा में लगाएं: तीसरे हिस्से को घर की पूर्व दिशा में बांधें. अगर वहां कोई जगह न हो, तो इसे घर की तिजोरी में रखें.

6. घर के मंदिर में बांधें: चौथा हिस्सा घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति या तस्वीर के पास बांधें.

7. रसोई में बांधें: अंतिम हिस्सा रसोई की खिड़की या जहां पानी रखा जाता है, वहां बांध दें.

क्या होगा लाभ?इस उपाय को श्रद्धा से करने पर कहा जाता है कि धीरे-धीरे धन की तंगी खत्म होती है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कारोबार में सुधार होता है और आमदनी के नए रास्ते खुलते हैं. इस उपाय की सबसे बड़ी बात यह है कि यह न तो ज्यादा खर्चीला है और न ही समय लेने वाला.

यह भी पढ़ें – गुस्से पर नहीं, ग्रहों पर करें कंट्रोल! जानिए इसकी असली वजह और उसे शांत करने के उपाय, इस मंत्र का करें जाप

अगर आप इसे शुक्रवार या किसी शुभ दिन से शुरू करें तो इसका असर और तेज़ी से देखने को मिल सकता है. ध्यान रखें कि उपाय करते वक्त मन में शांति और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है.



Source link

Leave a Comment